फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में भारतीय चैनलों ने दिखाए पांच साल में सबसे अधिक विज्ञापन

Fri, 06 Nov 2020 10:02 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के मुताबिक अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में भरतीय टीवी चैनलों ने अब तक के सर्वाधिक विज्ञापन बुक किया है। ऐसा त्योहारों पर अधिक मांग और आईपीएल के कारण हुआ। बीएआरसी के मुताबिक इस सप्ताह 3.87 सेकंड के विज्ञापन टीवी चैनलों पर प्रसारित हुए। इस आंकड़े ने बीते पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोरोना संकट के बीच विज्ञापन बुकिंग में यह वृद्धि इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अर्थव्यवस्था संकट में है और जीडीपी में 10 फीसदी की गिरावट हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापनों पर भी इसका असर दिखा था, लेकिन फिर त्योहारों के सीजन और आईपीएल के कारण विज्ञापन बुकिंग में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक 30 अक्तूबर के बाद वाले हफ्ते में 3.79 करोड़ सेकंड के विज्ञापन प्रसारित हुए जो 2018 के 43वें हफ्ते में दिखाए गए 3.66 करोड़ सेकंड के विज्ञापन से अधिक है। 

अमेजन सबसे बड़ा ब्रांड 
रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते में अमेरिकी ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन सबसे बड़ा ब्रांड रहा और सबसे अधिक इसके विज्ञापन दिखाए गए। दूसरे नंबर पर डिटॉल लिक्विड और तीसरे पर सर्फ एक्सेल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें