फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TIME 100 List 2026: टाइम की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में पिचाई, मोहन और रणबीर कपूर, जानिए सबकुछ

Wed, 15 Apr 2026 09:18 PM IST
Kumar Vivek बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाइम की ओर से जारी दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और यूट्यूब के सीईओ नील मोहन का नाम शामिल किया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
सुंदर पिचाई - फोटो : AI Impact Summit 2026
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर तकनीकी नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रहे भारतीय दिग्गजों को टाइम ने अपने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है।प्रतिष्ठित 'टाइम 100: द वर्ल्ड्स मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पीपल ऑफ 2026' सूची में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और यूट्यूब के प्रमुख नील मोहन को शामिल किया गया है। इनके साथ ही न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी, शेफ विकास खन्ना और अभिनेता रणबीर कपूर ने भी इस सूची में अपनी जगह बनाई है। यह सूची वैश्विक व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और नीति-निर्माण में बदलती ताकत को दिखाती है। 

गूगल का एआई विस्तार और पिचाई का नेतृत्व

तकनीकी क्षेत्र में एआई संचालित व्यापार का दबदबा कायम है। टाइम प्रोफाइल के अनुसार, 27 साल पुरानी कंपनी होने के बावजूद पिचाई के नेतृत्व में गूगल ने 'स्टार्टअप जैसी फुर्ती' दिखाई है। पिचाई ने 2015 से सीईओ के रूप में कार्य करते हुए एआई अनुसंधान को बड़े पैमाने पर व्यावसायिक उत्पादों में तब्दील किया है।

  • नवाचार: गूगल ने एआई स्टूडियो, नोटबुक एलएम, जेमिनी सीएलआई और एंटीग्रेविटी जैसे इनोवेटिव एआई उत्पाद लॉन्च किए हैं।
  • वैश्विक प्रभाव: डीपलर्निंग.एआई  के संस्थापक एंड्रयू एनजी के अनुसार, पिचाई के नेतृत्व में गूगल एक 'एआई डीप-टेक पावरहाउस' बना हुआ है, जो दुनिया भर में ज्ञान और सूचना प्रणाली को नया आकार दे रहा है।

नील मोहन के बारे में क्या बताया गया?

डिजिटल स्ट्रीमिंग और विज्ञापन बाजार में यूट्यूब की स्थिति और मजबूत हुई है। नील मोहन ने प्लेटफॉर्म की वृद्धि और सर्वव्यापकता को 'सुपरचार्ज' किया है।

  • रणनीतिक साझेदारियां: मोहन ने दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों (जैसे एनएफएल) के साथ अहम व्यावसायिक सौदे किए हैं, जिससे प्लेटफॉर्म के राजस्व में विस्तार हुआ है।
  • प्लेटफॉर्म का संतुलन: विज्ञापनदाताओं को लुभाने के साथ-साथ क्रिएटर्स के बीच वफादारी हासिल करने में मोहन सफल रहे हैं। यूट्यूब अब एनएफएल गेम्स और पॉडकास्ट का प्रमुख केंद्र बन गया है।

जोहरान ममदानी का नाम प्रमुखता से उभरा

व्यापार और तकनीक के अलावा, नीति-निर्माण में न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी का नाम प्रमुखता से उभरा है। आलोचकों को डर था कि उनके आवास एजेंडे से निवेश पर असर पड़ेगा, लेकिन व्यवसायों और धनी निवासियों का पलायन नहीं हुआ। उन्होंने संघीय आवास कोष हासिल किया है। शेफ विकास खन्ना को न्यूयॉर्क स्थित उनके रेस्तरां बंगलो के जरिए भारतीय विरासत को वैश्विक मंच देने के लिए लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं, रणबीर कपूर को भारतीय सिनेमा को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इस सूची में जगह मिली है। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और नेपाल के 35 वर्षीय प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह जैसे वैश्विक नेता भी शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें