फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई: भारतीय कारोबारी ने 90 लाख डॉलर में खरीदा कार नंबर 

Mon, 10 Oct 2016 12:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Balwinder Sahani
विज्ञापन
एक भारतीय कारोबारी ने दुबई में एक अंक के कार रजिस्ट्रेशन प्लेट नंबर के लिए 90 लाख डॉलर अदा किए हैं। बिजनेसमैन बलविंदर साहनी ने दुबई के रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज से तीन करोड़ 30 लाख दिरहम में यह नंबर खरीदा।
विज्ञापन


डॉलर में यह रकम 90 लाख के करीब बैठती है। बलविंदर यूनिक नंबर खरीदने के शौकीन हैं। अबु सबा के नाम से जाने जाने वाले साहनी आरएसजी इंटरनेशनल के मालिक है। इस प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कंपनी का संयुक्त अरब अमीरात, भारत और अमेरिका में कारोबार है।

साहनी ने गल्फ न्यूज को बताया कि वह यूनिक नंबर संग्रह करने के शौकीन हैं। वह डी5 नंबर खरीद कर गर्व महसूस कर रहे हैं। अब तक उनके पास इस तरह के दस यूनिक नंबर हैं। नौ नंबर उनका पसंदीदा है। पिछले साल उन्होंने 09 नंबर ढाई करोड़ दिरहम में खरीदा था।
विज्ञापन


उनका इरादा और ज्यादा यूनिक नंबर जमा करने का है। शनिवार को खरीदा गया नंबर प्लेट डी5 उनकी रॉल्स रॉयस कार में इस्तेमाल होगा। जिस नीलामी में साहनी ने यह नंबर प्लेट खरीदा वह हर दो महीने पर होती है। शनिवार की नीलामी में 300 बोली लगाने वाले मौजूद थे। नीलामी दो करोड़ दिरहम से शुरू हुई थी। नीलामी के दौरान एक से पांच अंक के आठ यूनिक नंबर दांव पर लगे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें