फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automobile: यात्री वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 3.35 लाख के पार, कारों की 23% घटी

Wed, 15 May 2024 05:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग के दम पर यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल, 2024 में सालाना आधार पर 1.3 फीसदी बढ़कर 3,35,629 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अप्रैल, 2023 में देशभर में 3,31,278 यात्री वाहन बिके थे। हालांकि, पिछले माह कारों की बिक्री 23 फीसदी घटकर 96,357 इकाई रह गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग के दम पर यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल, 2024 में सालाना आधार पर 1.3 फीसदी बढ़कर 3,35,629 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अप्रैल, 2023 में देशभर में 3,31,278 यात्री वाहन बिके थे। हालांकि, पिछले माह कारों की बिक्री 23 फीसदी घटकर 96,357 इकाई रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,25,758 था। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अप्रैल में 1,79,329 यूटिलिटी वाहन बिके थे। यह अप्रैल, 2023 में बिके 1,48,005 यूटिलिटी वाहनों की तुलना में 21 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन


उद्योग के लिए अच्छी शुरुआत
सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, चालू वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत मोटर वाहन उद्योग के लिए काफी अच्छी रही है। सभी सेगमेंट ने अप्रैल, 2023 की तुलना में इस साल अप्रैल में वृद्धि दर्ज की है।
मानसून में अधिक बारिश, चुनाव बाद नीतिगत निरंतरता, विनिर्माण व बुनियादी ढांचे पर सरकार के जोर से उद्योग को गति मिलेगी।

दोपहिया वाहनों में 31 फीसदी उछाल

  • आंकड़ों के मुताबिक, दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 17,51,393 इकाई पर पहुंच गई। अप्रैल, 2023 में यह आंकड़ा 13,38,588 इकाई रहा था। 
  • मोटरसाइकिल की बिक्री पिछले महीने 34 फीसदी बढ़कर 11,28,192 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में थोक बिक्री 8,39,274 इकाई रही थी। 
  • इस अवधि में 4,64,389 स्कूटर बिके। यह आंकड़ा अप्रैल, 2023 के 5,81,277 इकाई से 25 फीसदी ज्यादा है। 
  • वैन की बिक्री 15 फीसदी बढ़कर 12,060 इकाई पहुंच गई। अप्रैल, 2023 में यह आंकड़ा 10,508 इकाई था। 
  • पिछले महीने 49,116 तिपहिया वाहन बिके। यह अप्रैल, 2023 के 42,885 इकाइयों से 14.5 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें