फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banks for Agniveer: अग्निवीरों के सैलरी पैकेज के लिए सेना ने 11 बैंकों के साथ किया करार, जानें उनके नाम

Sat, 15 Oct 2022 06:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Banks for Agniveer: रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अग्निवीरों को सैलरी पैकेज उपलब्ध कराने के लिए एमओयू पर 14 अक्तूबर 2022 को 11 बैंकों के साथ करार पर हस्ताक्षर कर लिया गया है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल वी श्रीहरी  और अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
Agniveer - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने अग्निवीरों की बहाली के बाद उन्हें सैलरी पैकेज से जुड़ी बैंकिंग सेवा मुहैया कराने के लिए देश के 11 बैंकों के साथ समझौता किया है। इन बैकों में निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा है कि एमओयू पर 14 अक्तूबर 2022 को भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल वी श्रीहरी (डीजी, एमपी एंड पीएस) और अन्य अधिकारियों की ओर से हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय सेना के एडज्यूटेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा ने की। 

जिन ग्यारह बैंकों के साथ भारतीय सेना ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और बंधन बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें