फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business News: 2030 तक लॉजिस्टिक रैंकिंग में शीर्ष 25 देशों में आ जाएगा भारत, पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबरें

Fri, 15 Sep 2023 05:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व बैंक की तरफ से जारी लॉजिस्टिक परफॉरमेंस इंडेक्स (एलपीआई) में 38वां स्थान हासिल किया है। 139 देशों की इस रैंकिंग में 2022 की तुलना में भारत की स्थिति में 6 पायदान का सुधार आया है। इ
विज्ञापन
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल भारत ने विश्व बैंक की तरफ से जारी लॉजिस्टिक परफॉरमेंस इंडेक्स (एलपीआई) में 38वां स्थान हासिल किया है। 139 देशों की इस रैंकिंग में 2022 की तुलना में भारत की स्थिति में 6 पायदान का सुधार आया है। इसे लेकर विश्व बैंक के अधिकारियों से बात चल रही है और उम्मीद है कि राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति की बदौलत 2030 तक भारत की एलआईपी रैंकिंग में शीर्ष 25 देशों मे शामिल हो जाएगा। 
विज्ञापन


वाहन डीलर भी शुरू करें स्क्रैपिंग सुविधा : गडकरी
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाहन डीलरों को भी वाहन ‘स्क्रैपिंग’सुविधाएं खोलनी चाहिए। पांचवें ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव में उन्होंने कहा कि सरकार सर्कुलर अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित कर रही है। इससे डीलर को वाहन स्क्रैपिंग सुविधा शुरू करने की अनुमति मिलेगी।

गडकरी ने कहा कि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। वाहन डीलर भारत को 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। मंत्री ने कहा, उनका सपना भारत को दुनिया का शीर्ष वाहन केंद्र बनाना है।  
विज्ञापन


20,000 टन चीनी खरीदेगा नेपाल
नेपाल सरकार घरेलू मांग को पूरा करने के लिए आगामी त्योहारों से पहले भारत से 20,000 टन चीनी आयात करेगी। नेपाल के उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से 60,000 टन चीनी आयात करने के लिए सीमा शुल्क में छूट देने का आग्रह किया था। लेकिन, वित्त मंत्रालय ने फिलहाल 20,000 टन चीनी आयात करने की अनुमति ही दी है। नेपाल सरकार अभी से त्योहारों को लेकर तैयारी कर रही है। वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता धनीराम शर्मा के मुताबिक, मंत्रालय ने सीमा शुल्क पर 50% की छूट दी है, यानी यह पहले लगाए गए 30% सीमा शुल्क से 15% कम है।

रजनीश कुमार मास्टरकार्ड इंडिया के चेयरमैन बने
एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार मास्टरकार्ड इंडिया के गैर कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। मास्टरकार्ड ने बताया कि रजनीश कुमार स्थानीय नेतृत्व और टीम के साथ घरेलू बाजार में मास्टरकार्ड को बढ़ाने पर फोकस करेंगे।  

ऑयल इंडिया करेगी 25,000 करोड़ निवेश
ऑयल इंडिया शून्य कार्बन उत्सर्जन के लिए 2040 तक स्वच्छ ऊर्जा प्रोजेक्ट में 25,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। चेयरमैन रंजीत रथ ने कहा, कंपनी ने परिवहन के साथ उद्योगों में प्रदूषण फैलाने वाले तरल ईंधन को बदलने में मदद के लिए अरुणाचल प्रदेश से असम तक प्राकृतिक गैस लाने के लिए 80 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाएगी।  

नेक्सॉन ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च
टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को अपनी बेस्ट सेलिंग कार नेक्सॉन व नेक्सॉन ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। प्रीमियम डिजाइन के साथ यह अभी तक की सबसे एडवांस नेक्सॉन ईवी है। इसमें कई फीचर्स अपडेट मिलते हैं। फेसलिफ्ट की कीमत 8.1 लाख से शुरू होती है। ईवी फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 14.74 लाख से शुरू होती है।

ईडी ने 20.11 करोड़ की संपत्ति जब्त की
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई स्थित एक कंपनी के परिसरों की तलाशी के दौरान 20.11 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने दो दिन मैक्स फ्लैक्स इमैजिंग एंड सिस्टम के विभिन्न ठिकानों की तलाशी ली थी, जिसका नियंत्रण हितेश आर जोबालिया और निमेश एन शाह के पास था। ईडी ने कहा कार्रवाई में कुल 20.11 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें 12 करोड़ के फ्लेक्स, 1.25 करोड़ की एफडीआर, डीमैट खातों में 6.30 करोड़ समेत विदेशी मुद्रा, सोने व चांदी की ईंटें शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें