फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UAE: रुपया और दिरहम में व्यापार पर बातचीत जारी, भारत-यूएई व्यापार संबंधों पर ये बोले पीयूष गोयल

Mon, 12 Jun 2023 05:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-UAE: गोयल ने भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) की संयुक्त समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'रुपये-दिरहम के लिए बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है और भारत का वित्त मंत्रालय इसका बहुत समर्थन करता है।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक और यूएई का केंद्रीय बैंक रुपया-दिरहम व्यापार तंत्र के लिए सक्रिय बातचीत कर रहे हैं। गोयल ने भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) की संयुक्त समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'रुपये-दिरहम के लिए बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है और भारत का वित्त मंत्रालय इसका बहुत समर्थन करता है। उन्होंने कहा, 'हमने मार्च 2022 में इस बारे में बात की थी कि हम दोनों देशों के बीच कारोबार को और अधिक आकर्षक कैसे बना सकते हैं या हम अपने कारोबारियों को परिचालन लागत और लेनदेन लागत कम करने में कैसे मदद कर सकते हैं। रुपया-दिरहम व्यापार का संवाद वास्तव में उस बैठक में बोया गया था। तब से अभी एक साल ही हुआ है, लेकिन दोनों देशों ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। हालांकि, उन्होंने रुपया-दिरहम आधारित व्यापार तंत्र को अंतिम रूप देने के लिए किसी समयसीमा का उल्लेख नहीं किया।

2030 तक गैर-तेल द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर करने का लक्ष्य

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 2030 तक गैर-तेल द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करने पर विचार कर रहे हैं। वर्तमान में, गैर-तेल द्विपक्षीय व्यापार 48 बिलियन अमरीकी डालर है। भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) की संयुक्त समिति की पहली बैठक के दौरान नए लक्ष्य पर सहमति बनी थी। यह समझौता पिछले साल एक मई को लागू किया गया था।  उन्होंने कहा, 'हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि 2030 तक 100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के हमारे पहले के लक्ष्य के बजाय अब हमें और अधिक महत्वाकांक्षी बनना चाहिए... अब हम उक्त अवधि तक 100 अरब डॉलर के गैर-पेट्रोलियम द्विपक्षीय व्यापार पर गौर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें