फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDP: जीडीपी आंकड़े अब शाम 5.30 बजे के बजाय शाम 4 बजे जारी होंगे, सरकार ने इस कारण लिया समय में बदलाव का फैसला

Fri, 08 Nov 2024 04:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

GDP Data: सरकार जीडीपी के आंकड़े अब तय दिनों को शाम 5.30 बजे की बजाय शाम 4 बजे जारी करेगी।  मौजूदा प्रथा के अनुसार, जीडीपी से जुड़े आंकड़े निर्धारित तिथियों पर शाम 5:30 बजे जारी किए जाते हैं। इस फैसले का कारण क्या है? आइए जानें
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार जीडीपी के आंकड़े अब तय दिनों को शाम 5.30 बजे की बजाय शाम 4 बजे जारी करेगी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। मौजूदा प्रथा के अनुसार, जीडीपी से जुड़ी जानकारी निर्धारित तिथियों पर शाम 5:30 बजे जारी की जाती हैं।

विज्ञापन


बयान के अनुसार उपयोगकर्ताओं, मीडिया और जनता की जीडीपी डेटा तक आसानी से पहुंच बनाने के लिए रिलीज के दिन अधिक समय प्रदान करने के लिए नया समय तय किया गया है। 

बयान में कहा गया है, "नया रिलीज़ समय भारत में प्रमुख वित्तीय बाजारों के बंद होने के समय के आसपास का है। लेकिन इससे यह सुनिश्चित होगा कि जीडीपी डेटा प्रसार सक्रिय व्यापार में बाधा न डाले। जीडीपी डेटा जारी करने के समय में किया गया यह बदलाव पारदर्शिता और पहुंच बनाने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता जाहिर करता है। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए जीडीपी अनुमानों की अगली प्रेस विज्ञप्ति 29 नवंबर, 2024 को शाम 4:00 बजे प्रेस सूचना ब्यूरो की वेबसाइट और मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mospi.gov.in पर उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत बढ़ी, जो आरबीआई के 7.1 प्रतिशत पूर्वानुमान से कम है। आरबीआई ने भारत की 2024-25 की जीडीपी वृद्धि 7.2 प्रतिशत आंकी है। आईएमएफ और विश्व ने इसे 7.0 प्रतिशत आंका है। कई वैश्विक रेटिंग एजेंसियों और बहुपक्षीय संगठनों ने भी भारत के लिए अपने विकास पूर्वानुमानों को संशोधित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें