फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manufacturing: अप्रैल में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां चार महीने के उच्चतम स्तर पर, ये है कारण

Mon, 01 May 2023 01:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Manufacturing: पीएमआई के आंकड़े दर्शाते हैं कि लगातार 22वें महीने में समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार हुआ। पीएमआई की भाषा में 50 से अधिक अंक का अर्थ है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है, जबकि 50 से कम अंक संकुचन को दर्शाता है।
विज्ञापन
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में विनिर्माण गतिविधियों में अप्रैल में तेजी आई और यह चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। एक मासिक सर्वेक्षण में सोमवार को कहा गया कि बेहतर अंतरराष्ट्रीय बिक्री और आपूर्ति-शृंखला की स्थिति में सुधार के कारण देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में इजाफा हुआ। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधन सूचकांक (पीएमआई) मार्च में 56.4 से बढ़कर अप्रैल में 57.2 हो गया। इससे पता चलता है कि इस साल अब तक इस क्षेत्र में सबसे अधिक तेजी से वृद्धि हो रही है।

लगातार 22वें महीने में समग्र परिचालन स्थितियों में हुआ सुधार

पीएमआई के आंकड़े दर्शाते हैं कि लगातार 22वें महीने में समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार हुआ। पीएमआई की भाषा में 50 से अधिक अंक का अर्थ है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है, जबकि 50 से कम अंक संकुचन को दर्शाता है।

कंपनियों को मूल्य दबाव कम रहने का मिला फायदा

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पोलियाना डी लीमा ने कहा, 'नए ऑर्डर में एक मजबूती और उत्पादन वृद्धि अप्रैल में भी जारी रही।' कंपनियों को मूल्य दबाव अपेक्षाकृत रूप से कम रहने, बेहतर अंतरराष्ट्रीय बिक्री और आपूर्ति-शृंखला में सुधार से भी फायदा हुआ।

विज्ञापन


माल उत्पादकों को दिए गए नए ऑर्डर पिछले दिसंबर के बाद सबसे तेज गति से बढ़े हैं। बाजार की अनुकूल परिस्थितियों, अच्छी मांग और प्रचार से भी समर्थन मिला। विनिर्माताओं ने अप्रैल में उच्च परिचालन लागत का संकेत दिया है। इसके अलावा, बाजार में सकारात्मक भावना का समग्र स्तर भी मार्च से बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें