फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.5 फीसदी से ऊपर रहेगी भारत की जीडीपी दर, चार फीसदी महंगाई दर: मॉर्गन स्टेनली

Thu, 02 Aug 2018 02:58 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की आर्थिक वृद्धि दर अप्रैल-जून अवधि में तेज बनी रह सकती है। इसके इस वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने का अनुमान है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि वृद्धि में सुधार तेज रहने का अनुमान है और इसे शुरुआत में उपभोग एवं निर्यात से मदद मिलेगी।

विज्ञापन


जनवरी-मार्च तिमाही में देश की वृद्धि दर पिछली सात तिमाहियों में सर्वश्रेष्ठ स्तर पर यानी 7.7 फीसदी थी। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि हमारा अनुमान है कि इस वित्त वर्ष में जीडीपी पिछले वित्त वर्ष की 6.7 प्रतिशत की दर की तुलना में 7.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगी।’’ 

उसने कहा कि मुद्रास्फीति और चालू खाता घाटा जैसे वृहद आर्थिक कारक नियंत्रण में रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के लक्ष्य से कुछ ऊपर और चालू खाता घाटा जीडीपी के 2.5 प्रतिशत से नीचे रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें