फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Export: अक्तूबर में भारत का निर्यात 17.25% बढ़कर 39.2 अरब डॉलर हुआ, सलाना आधार पर व्यापार घाटे में आई कमी

Thu, 14 Nov 2024 02:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trade Deficit: व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर अक्तूबर महीने के दौरान कम होकर 27.14 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। पिछले वर्ष अक्तूबर में यह 33.43 अरब डॉलर था। इस साल, सितंबर में भारतीय वस्तुओं का निर्यात मामूली रूप से 0.5 प्रतिशत बढ़कर 34.58 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया था।
विज्ञापन
निर्यात - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वस्तुओं का निर्यात अक्तूबर में 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.2 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 33.43 अरब डॉलर था। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई। अक्तूबर माह में आयात 3.9 प्रतिशत बढ़कर 66.34 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी माह में यह 63.86 अरब डॉलर था। 

विज्ञापन


अक्तूबर महीने के दौरान व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर कम होकर 27.14 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। पिछले वर्ष अक्तूबर में यह 33.43 अरब डॉलर था। इस साल, सितंबर में भारतीय वस्तुओं का निर्यात मामूली रूप से 0.5 प्रतिशत बढ़कर 34.58 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया था।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्तूबर के दौरान निर्यात 3.18 प्रतिशत बढ़कर 252.28 अरब डॉलर हो गया और आयात 5.77 प्रतिशत बढ़कर 416.93 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, "निर्यात के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहा है... अगर हम इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो इस साल हम 800 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात को पार कर जाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें