फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Core Sector Growth: देश के बुनियादी ढांचा क्षेत्र का उत्पादन अप्रैल में महज 0.5% बढ़ा, मार्च से आई इतनी गिरावट

Tue, 20 May 2025 05:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Core Sector Growth: वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को भारत के बुनियादी ढांचे के उत्पादन से जुड़े आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों में आठ क्षेत्रों की गतिविधियों को ट्रैक किया जाता है, जो देश के औद्योगिक उत्पादन का 40% है। आकड़े क्या कहते हैं, आइए जानें।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल 2025 में देश के कोर सेक्टर की उत्पादन वृद्धि दर घटकर 0.5 प्रतिशत रह गई। पिछले साल इसी महीने में यह 6.9 प्रतिशत थी। सरकारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई है। मार्च 2025 में कोर सेक्टर की वृद्धि दर 4.6% थी।
विज्ञापन


वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को भारत के बुनियादी ढांचे के उत्पादन से जुड़े आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों में आठ क्षेत्रों की गतिविधियों को ट्रैक किया जाता है, जो देश के औद्योगिक उत्पादन का 40% है।

आठ कोर उद्योगों के सूचकांक के तहत कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र के उत्पादन का आकलन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें