तुर्किये की कार्गो कंपनी की सुरक्षा मंजूरी खत्म
इससे पहले तुर्किये के भारत विरोधी रुख के मद्देनजर देश के 11 प्रमुख हवाईअड्डों पर कार्गो सेवाओं का जिम्मा संभालने वाली वहां की कंपनी सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया प्रा. लि. की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई। तुर्किये के राष्ट्रपति तैयब अर्दोआन की बेटी इस कंपनी की निदेशक है।तुर्किये ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान का समर्थन किया था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, सेलेबी कंपनी की सुरक्षा मंजूरी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। यह कंपनी प्रमुख हवाईअड्डों पर बैगेज हैंडलिंग, रैंप सर्विस, कार्गो हैंडलिंग जैसी अहम जमीनी परिचालन के लिए जिम्मेदार है।
फैसले पर अदाणी की कंपनी का बयान
इस पर कंपनी ने एक बयान में कहा, सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के भारत सरकार के फैसले के बाद, हमने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) और अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) पर सेलेबी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौतों को समाप्त कर दिया है।