फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Israel: भारत, इस्राइल ने द्विपक्षीय निवेश संधि पर किए हस्ताक्षर, जानें इसके बारे में

Mon, 08 Sep 2025 03:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में कहा कि भारत सरकार और इस्राइल सरकार ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय निवेश समझौते बीआईटी पर हस्ताक्षर किए। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
Israel, India - फोटो : :X/@IsraelinIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इस्राइल ने द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच निवेश को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्रालय ने सोमवार यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, "भारत सरकार और इज़राइल सरकार ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय निवेश समझौते # बीआईटी पर हस्ताक्षर किए।"

इस समझौते पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके इजरायली समकक्ष बेजालेल स्मोट्रिच ने हस्ताक्षर किए।

अप्रैल 2000 से जून 2025 के दौरान, भारत को इज़राइल से 337.77 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ है। इस समझौते पर हस्ताक्षर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देश एक मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें