फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDP: भारत का जीडीपी मापने का तरीका बदलेगा; नया बेस ईयर 2022-23 होगा, 27 फरवरी को आएंगे नए आंकड़े

Tue, 24 Feb 2026 03:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार 27 फरवरी से GDP गणना का नया तरीका लागू कर रही है। बेस ईयर 2022-23 होगा और सटीकता के लिए 'डबल डिफ्लेशन' और 500-600 आइटम्स का इस्तेमाल होगा। आसान भाषा में पूरी बिजनेस न्यूज पढ़ें।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई के बाद अब भारतीय अर्थव्यवस्था की वास्तविक वृद्धि यानी रियल जीडीपी को मापने के तरीके में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार इस हफ्ते जीडीपी की गणना के लिए एक नई और अधिक सटीक प्रणाली पेश करने वाली है, जिससे आंकड़ों की विश्वसनीयता और अधिक बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन


क्या है नया बदलाव?
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव सौरभ गर्ग ने बताया कि अर्थव्यवस्था की वास्तविक तस्वीर पेश करने के लिए अब कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) और पुराने होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) से लगभग 500-600 आइटम्स का इस्तेमाल किया जाएगा। पहले महंगाई का असर घटाकर रियल जीडीपी निकालने के लिए सिर्फ 180 आइटम का ही इस्तेमाल किया जाता था। 

बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी?
पुरानी और कमजोर व्यवस्था: अर्थशास्त्रियों ने लंबे समय से यह चिंता जताई थी कि जीडीपी मापने का पुराना तरीका आउटडेटेड हो चुका है क्योंकि यह आम लोगों से जुड़े कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के बजाय मुख्य रूप से थोक महंगाई (WPI) पर ज्यादा निर्भर था। 
विज्ञापन

आईएमएफ की चेतावनी: पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी भारत की जीडीपी गणना प्रणाली की कमजोरियों पर सवाल उठाए थे। आईएमएफ ने पुराने 2011-12 के बेस ईयर और 'सिंगल डिफ्लेशन' तरीके के ज्यादा इस्तेमाल के कारण इस फ्रेमवर्क को 'सी' रेटिंग दी थी। पुराने तरीके में कम थोक महंगाई होने पर रियल ग्रोथ रेट असलियत से ज्यादा दिखने लगती थी।

डबल डिफ्लेशन से मिलेगी असली तस्वीर
इस पूरे बदलाव का सबसे अहम हिस्सा 'डबल डिफ्लेशन' तकनीक को अपनाना है। इस तकनीक में इनपुट (लागत) और आउटपुट (तैयार माल) दोनों की कीमतों में होने वाले बदलावों को अलग-अलग एडजस्ट किया जाता है। सौरभ गर्ग के मुताबिक, इससे खास तौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के आंकड़ों की सटीकता में भारी सुधार आएगा, जो पुराने तरीके में इनपुट और आउटपुट की कीमतों में अंतर के कारण सही नहीं आ पाते थे।

नए आंकड़े कब आएंगे?
सरकार 27 फरवरी को 2022-23 के नए बेस ईयर के साथ जीडीपी की नई सीरीज जारी करेगी। इसके साथ ही पिछले चार वर्षों का बैक-सीरीज डेटा भी जारी किया जाएगा, ताकि पुरानी और नई ग्रोथ का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सके। 

वर्तमान आर्थिक स्थिति
पुराने मानकों के अनुसार, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक, भारत के 2025-26 में 7.4% की दर से बढ़ने का अनुमान है, जबकि 2024-25 में विकास दर 6.5% थी। चालू वर्ष में करेंट मार्केट प्राइस पर नॉमिनल जीडीपी 8.0% बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें