भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के प्रयासों में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 8-9 दिसंबर 2025 को यूरोपीय संघ के ट्रेड और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविक के साथ उच्चस्तरीय चर्चा की। इस बैठक का उद्देश्य FTA पर चल रही वार्ताओं को रणनीतिक दिशा देना और दोनों पक्षों के बीच तेजी से प्रगति सुनिश्चित करना था।
यह भी पढ़ें - Neal Mohan: भारतीय मूल के नील मोहन बने TIME के ‘CEO ऑफ द ईयर’, यूट्यूब के भविष्य को नई दिशा देने की तैयारी
EU कमिश्नर की भारत यात्रा ने जोड़ा नया मोड़
मारोस सेफकोविक की नई दिल्ली यात्रा को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इससे व्यापार सहयोग, नवाचार, सस्टेनेबिलिटी और आर्थिक साझेदारी के प्रति दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता और स्पष्ट हो गई। वार्ता के अंत में दोनों नेताओं ने जल्द और परस्पर लाभकारी FTA को अंतिम रूप देने के लिए प्रयासों को तेज करने पर सहमति जताई।