अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने यह कदम भारत की कथित व्यापार नीतियों और संरचनात्मक अतिरिक्त उत्पादन क्षमता से जुड़ी जांच के बाद उठाया है। हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच पारस्परिक व्यापार समझौता होने पर टैरिफ घटाकर 17 प्रतिशत किया जा सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेरिका की ओर से भारत सहित सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का नया प्रस्ताव रखा है। इस पर भारत सरकार ने कहा है कि देश के किसी भी क्षेत्र में संरचनात्मक रूप से अतिरिक्त उत्पादन क्षमता नहीं है।
विज्ञापन
सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) की सेक्शन 301 रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। सरकार ने कहा कि व्यापार से जुड़ी किसी भी चिंता का समाधान इन वार्ताओं के ढांचे के भीतर किया जाना चाहिए।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्या कहा?
भारत सरकार ने कहा कि भारत अमेरिका के साथ मिलकर व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर नए शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
अमेरिका क्यों लगा रहा भारत पर शुल्क?
अमेरिकी सरकार ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की। यह कार्रवाई भारत के उन "अनुचित कदमों, नीतियों और तौर-तरीकों" के जवाब में की गई है, जो "अमेरिकी व्यापार पर बोझ डालते हैं या उसे सीमित करते हैं।" इस ताजा कार्रवाई के दायरे में आए 14 देशों में भारत पर लगाया गया टैरिफ दूसरा सबसे अधिक है। भारत से अधिक 35 प्रतिशत टैरिफ केवल वियतनाम पर लगाया गया है।
हालांकि, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि अमेरिका और भारत के बीच पारस्परिक व्यापार समझौता हो जाता है, तो भारत पर लगाया गया टैरिफ घटाकर 17 प्रतिशत किया जा सकता है।
ट्रंप प्रशासन के आदेश में क्या कहा गया?
आदेश में कहा गया है कि 25 प्रतिशत टैरिफ भारत पर पहले से लागू टैरिफ को ध्यान में रखकर लगाया जाएगा। इसका मतलब है कि यह पहले से प्रभावी 10 प्रतिशत टैरिफ के अतिरिक्त नहीं होगा। हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि इन नए टैरिफ में मौजूदा अन्य शुल्कों को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया जाना है या नहीं, इसका फैसला यूएसटीआर करेगा।