भारत और कनाडा के बीच तल्खी के बाद अब रिश्तों में नई शुरुआत की कोशिशें तेज हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के मंत्री मनिंदर सिद्धू ने व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग पर अहम बातचीत की। दोनों देशों ने भरोसे, सम्मान और संतुलन पर आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाने और नए क्षेत्रों में अवसर तलाशने पर सहमति जताई।
भारत और कनाडा के बीच हाल के दिनों रिश्ते तनावपूर्ण रहे। हालांकि मार्क कार्नी के कनाडा के पीएम बनने के बाद से दोनों देशों के रिश्ते में कुछ सकारात्मक पहल भी देखने को मिले। ऐसे में अब भारत और कनाडा के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए साथ ही आर्थिक संबंधों में सुधार के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के बीच अहम चर्चा हुई। इस दौरानों दोनों नेताओं ने भारत और कनाडा के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। इसके अलावा नेताओं ने दोनों देशों के बीच भरोसे, सम्मान और संतुलन पर आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाने की बात भी कही।
इस बैठक को लेकर कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने भी कहा कि वे भारत के साथ आर्थिक जुड़ाव को गहरा करने और क्लीन टेक्नोलॉजी, एआई, कृषि, और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में नए व्यापारिक अवसरों पर काम कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं:- US vs China: फोन हो या फाइटर जेट; बिना इसके नहीं चलता काम, जानें उस चीज के बारे में जिस पर चीन-अमेरिका भिड़े