सेवा क्षेत्र का पीएमआई बढ़कर नवंबर में 59.2 हो गया। अगस्त के बाद से सबसे अधिक है। विनिर्माण क्षेत्र का सूचकांक कम होकर 57.3 पर रहा जो अक्तूबर में 57.3 था। सेवा व विनिर्माण क्षेत्रों के लिए विदेशी मांग में सुधार से निर्यात चार माह के शीर्ष पर रहा।
सेवा उद्योग में सुधार और रिकॉर्ड रोजगार पैदा होने से नवंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियां तीन माह के शीर्ष पर पहुंच गई। हालांकि, उत्पादन महंगाई 12 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई। सर्वेक्षण के अनुसार, चालू त्योहारी तिमाही में आर्थिक विकास में आगे भी वृद्धि होने की संभावना है। इसमें निजी खपत में उछाल के कारण तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एसएंडपी ग्लोबल के मुताबिक, एचएसबीसी खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अक्तूबर में 59.1 रहा। नवंबर में बढ़कर 59.2 रहा। पीएमआई में 50 से नीचे का स्तर कारोबार में कमजोरी दर्शाता है। एचएसबीसी के भारत में मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, सेवाओं में वृद्धि व विनिर्माण में मामूली मंदी के बावजूद कारोबारी गतिविधियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
सेवा क्षेत्र का पीएमआई नवंबर में 59.2 पर रहा
सेवा क्षेत्र का पीएमआई बढ़कर नवंबर में 59.2 हो गया। अगस्त के बाद से सबसे अधिक है। विनिर्माण क्षेत्र का सूचकांक कम होकर 57.3 पर रहा जो अक्तूबर में 57.3 था। सेवा व विनिर्माण क्षेत्रों के लिए विदेशी मांग में सुधार से निर्यात चार माह के शीर्ष पर रहा। निर्माताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल के साथ सेवा क्षेत्र में भोजन व मजदूरी लागत पर मूल्य दबाव बढ़ रहा है।