फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया: अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता जल्द संभव, 100 अरब डॉलर पहुंच सकता है द्विपक्षीय कारोबार

Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
ओम. प्रकाश एजेंसी, नई दिल्ली

सार

समझौता पूरा होने के बाद अगले पांच साल में उत्पादों का द्विपक्षीय कारोबार 100 अरब डॉलर और सेवाओं का 15 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है। मंत्रालय ने कहा, इसी तरह का एक समझौता यूएई के साथ भी मार्च, 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिम मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत जल्द समाप्त हो सकती है। वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता 2022 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस समझौतेमें उत्पादों, सेवाओं, निवेश, मूल देश के नियम, सीमा शुल्क सुविधा, कानूनी और संस्थागत मामलों पर स्पष्ट रणनीति बनाई जाएगी। 

समझौता पूरा होने के बाद अगले पांच साल में उत्पादों का द्विपक्षीय कारोबार 100 अरब डॉलर और सेवाओं का 15 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है। मंत्रालय ने कहा, इसी तरह का एक समझौता यूएई के साथ भी मार्च, 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। निर्यात के मोर्चे पर भी 400 अरब डॉलर का लक्ष्य नवंबर तक 65.89 फीसदी पूरा हो चुका है, जबकि वित्तवर्ष समाप्त होने में अभी चार महीने बाकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें