फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और अमीर होते जा रहे हैं अरबपति, कोरोना संकट में भी इतनी बढ़ी संपत्ति

Mon, 08 Jun 2020 11:57 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संपत्ति - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस से दुनियाभर में सिर्फ आम आदमी ही प्रभावित नहीं हुआ है बल्कि कई धनी लोगों पर भी इसका असर हुआ है। मगर इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी संपत्ति में कोरोना काल के दौरान भी बढ़ोतरी हुई है। थिंक टैंक इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिसी रिसर्च की एक स्टडी के अनुसार, सिर्फ अमेरिका में ही अरबपतियों की कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ डॉलर के पार हो गई है। दिग्गजों की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक आठ जून 2020 तक टॉप 12 अरबपतियों को कितना फायदा हुआ।

विज्ञापन

 
संख्या  नाम कुल संपत्ति (डॉलर में)  बदलाव (डॉलर में)  देश  इंडस्ट्री
1. जेफ बेजोस  150 अरब +1.27 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
2. बिल गेट्स  115 अरब +2.02 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
3. बर्नार्ड अर्नाल्ट  96 अरब +2.20 अरब फ्रांस  कंज्यूमर
4. मार्क जुकरबर्ग  87.6 अरब +1.65 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
5. वॉरेन बफे  79.1 अरब +3.39 अरब अमेरिका  डायवर्सिफाइड
6. लैरी पेज  68.6 अरब +1.14 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
7. स्टीव बॉल्मर  67.9 अरब +1.45 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
8. सर्गी ब्रिन  66.5 अरब +1.10 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
9. अमैन्सियो ऑर्टिगा  64 अरब +1.34 अरब अरब  रिटेल
10. लैरी एलिसन  61.3 अरब +1.14 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
11. फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स  60.6 अरब +4,180 लाख  फ्रांस  कंज्यूमर
12. मुकेश अंबानी  57.5 अरब +163 लाख  भारत  एनर्जी

यह भी पढ़ें: निवेश के मंत्र 40: कम समय में ज्यादा पैसे जमा करने का फॉर्मूला, मिलेगा सरकारी बैंकों से ज्यादा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


19वें स्थान पर मैकेंजी बेजोस
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मैकेंजी बेजोस सूची में 19वें स्थान पर हैं। आठ जून तक उनकी कुल संपत्ति 49.2 अरब डॉलर है। इसमें 4,370 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है। 

20वें स्थान पर जैक मा
अलीबाबा के संस्थापक जैक मा की बात करें, तो उनकी संपत्ति 2,110 अरब डॉलर बढ़कर 47.5 अरब डॉलर हो गई है। वे 20वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: निवेश के मंत्र 41: सस्ते में सोना बेच रही सरकार, पांच दिन तक का मौका

22वें स्थान पर एलन मस्क 
स्पेसएक्स कंपनी के सीईओ एलन मस्क 22वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 43.9 अरब डॉलर है। इसमें 8,590 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है।

124वें स्थान पर राधाकिशन दमानी 
भारत के राधाकिशन दमानी 124वें स्थान पर है। उनकी कुल संपत्ति 12.3 अरब डॉलर है। इसमें 3,960 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें