फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MUDRA Scheme: "इनकम टैक्स वाले नहीं आएंगे..." लाभार्थी हिचकिचाए तो पीएम ने दिया भरोसा; लोग लगाने लगे ठहाके

Tue, 08 Apr 2025 02:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MUDRA Scheme: मुद्रा योजना के लाभार्थियों से मिलने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के एक लाभार्थी से उनकी कमाई के बारे में पूछा, तो वे बताने में हिचकिचाने लगे। इसके जवाब में पीएम ने कहा कि आप चिंता न करें। बगल में वित्त मंत्री (पंकज चौधरी) बैठे हैं, मैं उनसे कह दूंगा, आपके घर इनकम टैक्स वाले नहीं आएंगे। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
पीएम मोदी की मुद्रा योजना के लाभार्थियों से मुलाकात - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पीएम मुद्रा स्कीम के लाभार्थियों से मिले। इस दौरान हंसी-मजाक का दौर भी खूब चला। कार्यक्रम के दौरान पीएम ने केरल के एक लाभार्थी को कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। पीएम केरल के उस लाभार्थी से बात कर रहे थे, जो मुद्रा योजना के तहत मदद लेकर पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं।

पीएम ने मजाकिया लहजे में कहा- वित्त मंत्री से कह दूंगा, इनकम टैक्स वाले नहीं आएंगे

पीएम ने उक्त लाभार्थी से जब उनकी कमाई के बारे में पूछा, तो वे बताने में हिचकिचाने लगे। इसके जवाब में पीएम ने कहा कि आप चिंता न करें। बगल में वित्त मंत्री (पंकज चौधरी) बैठे हैं, मैं उनसे कह दूंगा, आपके घर इनकम टैक्स वाले नहीं आएंगे। पीएम के इतना कहते ही सभागार में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। इसके बाद, उक्त लाभार्थी ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ा व्यवसाय चलाते हुए उन्हें हर महीने करीब दो से ढाई लाख रुपये की आमदनी हो जाती है।

केरल के लाभार्थी ने दुबई से लौटकर पीएम मुद्रा योजना के तहत की उद्यम की शुरुआत

इससे पहले पीएम ने उक्त लाभार्थी से पूछा कि वे दुबई से यहां क्यों लौट आए? इस पर लाभार्थी ने जवाब दिया कि दुबई में रहने के दौरान उन्हें पीएम मुद्रा योजना के बारे में पता चला। इसके बाद अपना उद्यम शुरू करने के लिए वे वहां से नौकरी छोड़कर देश लौट आए और मुद्रा स्कीम के तहत सरकार से मदद लेकर पीएम सूर्य घर योजना के तहत उद्यम की शुरुआत की। पीएम ने फिर उक्त लाभार्थी से पूछा कि पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों की इस योजना के बारे में क्या राय है? इसके जवाब में केरल के लाभार्थी ने कहा कि जिन लोगों का बिजली बिल पहले हर महीने 3000 रुपये तक आता था, पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने के बाद अब उनका बिल महज दो से ढाई सौ रुपये महीने का ही आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें