मंत्री के करीबी रिश्तेदार और कुछ ठेकेदार कथित तौर पर उन लोगों में शामिल है, जिनके परिसरों की तलाशी ली जा रही है। वरिष्ठ द्रमुक नेता बालाजी के पास मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग भी है।
तमिलनाडु सरकार के एक मंत्री से जुड़े आवासों और परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है।आयकर अधिकारियों ने शुक्रवार को राज्य के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी से जुड़े विभिन्न स्थानों पर तलाशी शुरू की।
विज्ञापन
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मंत्री सेंथिल बालाजी के साथ कथित संबंध रखने वाले विभिन्न सरकारी ठेकेदारों के आवासों और कार्यालयों में लगभग 40 स्थानों पर तमिलनाडु भर में आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। चेन्नई, करूर और अन्य जगहों पर छापेमारी चल रही है। मंत्री के करीबी रिश्तेदार और कुछ ठेकेदार कथित तौर पर उन लोगों में शामिल है, जिनके परिसरों की तलाशी ली जा रही है। वरिष्ठ द्रमुक नेता बालाजी के पास मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग भी है।
आईटी अधिकारियों और डीएमके कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
आयकर विभाग करूर जिले में तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के भाई अशोक के परिसरों की तलाशी लेने पहुंचे। इस दौरान आईटी अधिकारियों और डीएमके कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।