आयकर अधिकारियों ने तेलंगाना के राज्य मंत्री मल्ला रेड्डी के सिकंदराबाद स्थित आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की है। फिलहाल छापेमारी से जुड़े अन्य तथ्य सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। उधर, I-T विभाग ने बीते 17 नवंबर को पटना, भागलपुर, डेहरी, लखनऊ और दिल्ली में सोने और हीरे के आभूषण और रियल एस्टेट के कारोबार में लगे कुछ समूहों से संबंधित 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की।
वित्त मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि विभाग को छापेमारी के दौरान आयकर की चोरी के सबूत बरामद हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान, बेहिसाब नकदी और 5 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण जब्त किए गए। कुल 14 बैंक लॉकरों को सीज किया गया। अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता चला है।
आभूषण और रियल एस्टेट कारोबारियों पर छापे, 100 करोड़ का बेहिसाबी लेन-देन
आयकर विभाग ने दिल्ली, यूपी और बिहार के कई शहरों में सोने और हीरे के आभूषण तथा रियल एस्टेट के कारोबार में लगे कुछ समूहों के ठिकाने पर छापे में 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाबी लेने-देन का पता लगाया है। एक अधिकारी के मुताबिक, विभाग ने 17 नवंबर को पटना, भागलपुर, डेहरी-ऑन-सोन, लखनऊ और दिल्ली में 30 से अधिक जगह अभियान चलाया था। इसमें कुछ ऐसे व्यक्तियों और समूह थे, जो रियल एस्टेट और आभूषण व्यापार से जुड़े थे।
तलाशी में बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज और आयकर चोरी का संकेत देने वाले डिजिटल सबूत मिले। पता चला कि सोने और हीरे के आभूषणों के कारोबार में लगे समूहों ने अपनी बेहिसाब आय को आभूषणों की नकद खरीद, दुकानों के नवीनीकरण और अचल संपत्तियों में निवेश किया था। विभाग ने 14 बैंक लॉकरों को बंद कर दिया है। विभाग ने 12 करोड़ रुपये से अधिक का बेहिसाब स्टॉक पाया। बेहिसाब नकद लेनदेन की मात्रा 80 करोड़ रुपये से अधिक है। विभाग ने 14 बैंक लॉकरों को बंद कर दिया है।