फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेशः आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 160 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का लगाया पता

Thu, 18 Feb 2021 11:04 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अमरावती
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : wiki
विज्ञापन

आयकर विभाग ने आंध्र प्रदेश की एक कंपनी के परिसरों की तलाशी में 160 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। एलुरु का यह कारोबारी समूह फिल्म फाइनेंस और वितरण समेत अन्य कारोबार से जुड़ा है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह तलाशी 28 जनवरी को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कंपनी के 21 जगहों पर स्थित परिसरों में ली गई। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, इस तलाशी कार्रवाई की सबसे बड़ी सफलता यह है कि एलुरु और राजमहेन्द्रवरम जैसे जगहों से बड़ी मात्रा में अवैध नकदी और सोने का पता चला है।

बयान के अनुसार तलाशी अभियान के जरिए 161 करोड़ रुपये के अघोषित वित्तीय लेन-देन से संबंधित साक्ष्य का पता चला है। यह अघोषित लेन-देन साल 2016-17 से 2019-20 के दौरान किए गए हैं जो कि कर योग्य लेन-देन हैं।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि इस कार्रवाई के दौरान कुल 17.68 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। जिसमें 14.26 करोड़ रुपये नकदी, 3.42 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, सोना और चांदी शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि तलाशी अभियान के दौरान, हाथ से लिखी गई किताबें, विभिन्न सौदों के समझौते और ऐसे दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिसमें अघोषित लेन-देन की जानकारी मिली है। मामले में आगे जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें