फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबते पाकिस्तान को IMF का सहारा, अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए मिला छह अरब डॉलर का कर्ज

Thu, 04 Jul 2019 10:11 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को तीन साल के लिए छह अरब डॉलर के कर्ज की बुधवार को मंजूरी दे दी है। इससे पहले विश्वबैंक ने पाकिस्तान के लिए 72.2 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी थी।

IMF के प्रवक्ता ने ट्वीट कर दी जानकारी

विज्ञापन


 

इस संदर्भ में आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने पाकिस्तान की आर्थिक योजना को मदद देने के लिए तीन साल के लिए छह अरब डॉलर के कर्ज की मंजूरी दी है। यह कर्ज देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने और जीवन दशा को बेहतर करने के मकसद से दिया गया है।

अगस्त 2018 में आईएमएफ से किया था संपर्क 

आईएमएफ ने पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और लोगों की जीवन दशा को सुधारने के मकसद से यह कर्ज मंजूर किया है। इमरान खान की सरकार के पद संभालने के बाद बेलआउट पैकेज के लिए पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने अगस्त 2018 में आईएमएफ से संपर्क किया था । 

विश्वबैंक ने दिया था 72.2 करोड़ डॉलर का कर्ज

इससे पहले विश्वबैंक ने पाकिस्तान के लिए 72.2 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूर किया था। इस कर्ज का ज्यादातर हिस्सा कराची में सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने में इस्तेमाल होगा। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार इस कर्ज में से 65.2 करोड़ डॉलर की राशि कराची के विकास पर खर्च की जाएगी। वहीं सात करोड़ डॉलर का उपयोग देश के उत्तर पश्चिम में स्थित खैबर- पख्तूनख्वा (Khyber-Pakhtunkhwa) क्षेत्र में पर्यटन सेवाओं के विकास के लिए किया जाएगा।    

तब विश्वबैंक ने एक बयान में बताया था कि कराची में नगर प्रबंधन, सार्वजनिक परिवहन, साफ-सुरक्षित जल और स्वच्छता सुविधाओं से जुड़ी परियोजना पर ध्यान होगा।

कतर ने भी दिया था कर्ज

इतना ही नहीं, हाल ही में तंगहाली से गुजर रहे पाकिस्तान को खाड़ी देश कतर ने तीन अरब डॉलर की आर्थिक मदद की थी। पाकिस्तान के दौरे पर गए कतर के शेख तमीम बिन हमद ने पाकिस्तान को यह सहायता राशी दी और व्यापार को बढ़ावा देने, काले धन पर रोक लगाने व आतंकी फंडिंग को रोकने में मदद करने का आश्वासन दिया था।

इन देशों ने भी की थी मदद

पिछले 11 महीने में कतर चौथा देश है जिसने पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबारने के लिए उसकी मदद की है। इससे पहले चीन ने पाकिस्तान को 4.6 अरब डॉलर, सऊदी अरब ने तीन अरब डॉलर के अलावा 3.2 अरब डॉलर के तेल की खरीद का भुगतान देर से करने की छूट दी। वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने दो अरब डॉलर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें