फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ELI: रोजगार प्रोत्साहन योजना को आईएलओ की सराहना, कहा- रोजगार परिणाम में सुधार की उम्मीद

Thu, 03 Jul 2025 07:05 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने भारत सरकार की ईएलआई योजना की सराहना की है। संगठन ने कहा कि अगर योजना को सही तरीके से लागू किया गया तो युवाओं के रोजगार परिणाम में सुधार की संभवना है। भारत सरकार ने मंगलावर को ईएआई योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत कुल 3.5 करोड़ नौकरियों के सृजन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने भारत की रोजगार प्रोत्साहन योजना (एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम) की सराहना की है। आईएलओ ने कहा कि वैश्विक साक्ष्य बताते हैं कि अगर सक्रिय श्रम बाजार नीतियों (एएलएमपी) को सही ढंग से डिजाइन किया जाए तो युवाओं के रोजगार परिणामों में सुधार हो सकता है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  दिल्ली: पर्यावरण मंत्री ने CAQM को लिखा पत्र, पुराने वाहनों को तेल न देने के फैसले पर रोक लगाने का किया आग्रह

आईएलओके भारत कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इससे संबंधित एक पोस्ट किया। पोस्ट में कहा गया कि भारत की ईएलआई योजना इस दिशा में एक उल्लेखनीय नीति पहल है। मंगलावर को केंद्रीय मंत्रीमंडल ने विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ईएलआई योजना को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


योजना में क्या है खास?

  • पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को एक महीने का वेतन  अधिकतम ₹15,000 तक दी जाएगी। 
  • नियोक्ताओं को दो वर्षों तक प्रति अतिरिक्त कर्मचारी ₹3,000 प्रति माह तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • विनिर्माण क्षेत्र के लिए यह प्रोत्साहन तीसरे और चौथे वर्ष तक भी बढ़ाया जाएगा।
  • योजना के तहत कुल 3.5 करोड़ नौकरियों के सृजन का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1.92 करोड़ पहली बार कर्मचारी होंगे।
  • योजना को 2024-25 के केंद्रीय बजट में घोषित किया गया था। यह प्रधानमंत्री की पांच योजनाओं के पैकेज का हिस्सा है। इसका उद्देश्य 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसर प्रदान करना है।
  • इस योजना का कुल बजट ₹99,446 करोड़ रखा गया है, जबकि पूरे पैकेज का बजट ₹2 लाख करोड़ है।

विज्ञापन

पात्रता और भुगतान प्रक्रिया

  • यह योजना 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक सृजित नौकरियों पर लागू होगी।
  • वेतन एक लाख तक पाने वाले कर्मचारी योजना में शामिल होंगे।
  • कर्मचारी को भुगतान आधार ब्रिज पेमेंट सिस्टम (ABPS) के जरिए DBT माध्यम से मिलेगा।
  • नियोक्ताओं को भुगतान उनके पैन लिंक्ड खाते में किया जाएगा।

ईएलआई योजना के साथ सरकार का लक्ष्य करोड़ों युवाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करके देश के कार्यबल को मजबूत करना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें