फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Airport: मुंबई हवाई अड्डे से फ्लाइट पकड़ने पर ज्यादा ढीली होगी जेब, यात्रियों से वसूला जाएगा यूडीएफ

Tue, 18 Mar 2025 07:28 PM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरना अब महंगा होने जा रहा है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से उपयोगकर्ता विकास शुल्क (यूडीएफ) वसूल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके मुताबिक घरेलू यात्रियों से 325 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 650 रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरना अब महंगा होने जा रहा है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से उपयोगकर्ता विकास शुल्क (यूडीएफ) वसूल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके मुताबिक घरेलू यात्रियों से 325 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 650 रुपये वसूले जाएंगे।

विज्ञापन


अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) की सहायक कंपनी और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) की संचालक मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने मंगलवार को कहा कि यात्री सुविधाओं में बदलाव के लिए यह फैसला लिया गया है। अभी प्रस्ताव को हवाई अड्डा आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (एईआरए) को सौंपा गया है। 

ये भी पढ़ें: वैश्विक नेटवर्क से जुड़ेगा भारतीय समुद्र क्षेत्र, भारत और सिंगापुर में होगा शिपिंग कॉरिडोर समझौता
विज्ञापन


वहीं हवाई अड्डा प्रबंधन ने कहा कि एक ओर यूडीएफ वसूला जाएगा तो दूसरी ओर एयरलाइन लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में लगभग 35 प्रतिशत की कमी की जाएगी। इस कटौती से मुंबई से हवाई किराये पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ताकि एयरलाइन्स कंपनियां लागत का बेहतर प्रबंधन कर सकें। 

मौजूदा समय में  मुंबई हवाई अड्डे पर वर्तमान में प्रति यात्री लाभ (वाईपीपी) 285 रुपये है। प्रस्ताव में इसे बढ़ाकर 332 रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने बताया कि अगले पांच साल में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे के निर्माण में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। अनुमानित 229 मिलियन यात्रियों से 7,600 करोड़ रुपये का कुल राजस्व वसूला जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत में रेलवे किराया पड़ोसी देशों से कम, राज्यसभा में बोले अश्विनी वैष्णव

बताया जा रहा है बुनियादी ढांचे के विकास के तहत मुंबई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 2 पर घरेलू से घरेलू स्थानांतरण सुविधा, समय प्रदर्शन में सुधार और नया टैक्सीवे जेड का निर्माण, टर्मिनल में प्रवेश पर भीड़ का प्रबंधन करने के लिए ई-गेट्स, मुफ्त अंतर-टर्मिनल कोच स्थानांतरण और फास्टैग-सक्षम पार्किंग समेत यात्री सुविधा के लिए तमाम कार्य कराए जाएंगे। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें