फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI Bank: निजीकरण के लिए बोलियां आमंत्रित, सरकार और एलआईसी 61 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी

Fri, 07 Oct 2022 06:15 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IDBI Bank: निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) की ओर से बोलियां आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि इसमें से सरकार 30.48 प्रतिशत और एलआईसी 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी जो आईडीबीआई बैंक की इक्विटी शेयर पूंजी का 60.72 प्रतिशत है।
विज्ञापन
IDBI Bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए निवेशकों से बोलियां आमंत्रित कीं है। ये बोलियां बैंक में कुल 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए आमंत्रित की गईं हैं। बोलियां जमा करने या Expression of Interest (EoI) जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है।  

बता दें कि वर्तमान में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पास आईडीबीआई बैंक में 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करने वाले 529.41 करोड़ शेयर हैं, जबकि सरकार के पास बैंक में 488.99 करोड़ शेयर यानी 45.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) की ओर से बोलियां आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि इसमें से सरकार 30.48 प्रतिशत और एलआईसी 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी जो आईडीबीआई बैंक की इक्विटी शेयर पूंजी का 60.72 प्रतिशत है। इसके साथ ही इस बिकवाली के माध्यम से आईडीबीआई बैंक में प्रबंधन नियंत्रण का भी हस्तांतरण होगा। 

बता दें कि शुक्रवार को बीएसई पर आईडीबीआई बैंक का शेयर पिछले दिन के मुकाबले 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 42.70 रुपये पर बंद हुआ। मौजूदा बाजार मूल्य पर सरकार और एलआईसी की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी का मूल्य करीब 27,800 करोड़ रुपये से अधिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें