गोल्ड लोन देने वाला आईसीएल फिनकॉर्प सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCDs) को लॉन्च करने जा रहा है। इस बारे में कंपनी ने अपनी घोषणा में कहा कि यह गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCDs) इश्यू 25 अप्रैल 2025 से खुलेगा और 9 मई 2025 को बंद होगा। कंपनी का दावा है कि इस इश्यू में निवेशकों को 13.01% तक का रिटर्न मिलेगा। इसमें अलग-अलग अवधि के विकल्प भी दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए निवेशकों को आकर्षक और सुरक्षित निवेश का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
अपनी घोषणा में आईसीएल फिनकॉर्प ने बताया है कि नए एनसीडी इश्यू को क्रिसिल बीबीबी की स्थायी रेटिंग दी गई है। निवेशकों को इश्यू की जाने वाली हर एनसीडी का अंकित मूल्य ₹1,000 है। इस इश्यू के तहत चार स्कीमों में दस विकल्प (10 ISINs) दिए गए हैं। इन निवेश विकल्पों में ब्याज दर 11.00% से 12.25% तक है। वहीं, न्यूनतम निवेश राशि ₹10,000 निर्धारित की गई है।
प्राप्त निधियों का यहां होगा प्रयोग
कंपनी ने अपनी घोषणा में कहा है कि इस इश्यू से मिलने वाली निधियों का उपयोग आईसीएल फिनकॉर्प द्वारा चलाई जा रही विकास पहलों को आगे बढ़ाने और ग्राहकों व स्टेकहोल्डर्स को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। ऐसे में यह कदम विश्वसनीय, नवाचार आधारित और ग्राहक-केंद्रित वित्तीय समाधान देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
आठ राज्यों में विश्वसनीय वित्तीय साझेदार बना हुआ है ICL फिनकॉर्प
बता दें कि ICL फिनकॉर्प बीते 34 सालों से केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात सहित आठ राज्यों में विश्वसनीय वित्तीय साझेदार बना हुआ है। इसके अलावा हाल ही में तमिलनाडु की 93 साल पुरानी एनबीएफसी कंपनी सेलम ईरोड इन्वेस्टमेंट्स का अधिग्रहण किया है। यह कंपनी BSE में सूचीबद्ध है। इसके जरिए आईसीएल फिनकॉर्प की वित्तीय स्थिति और अधिक मजबूत हुई है।
ये सुविधाएं देती है आईसीएल फिनकॉर्प
आईसीएल फिनकॉर्प की सेवाओं में गोल्ड लोन, हायर परचेज लोन और बिजनेस लोन शामिल हैं। इसके अलावा, आईसीएल समूह यात्रा, फैशन, डायग्नोस्टिक्स और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इस कंपनी के सीएमडी एडवोकेट के.जी. अनिल कुमार और डब्ल्यूटीडी एवं सीईओ उमा अनिलकुमार हैं।