फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICICI Results: आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 18.5% बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये रहा, नतीजे जारी

Sat, 27 Apr 2024 05:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Biz Updates: आईसीआईसीआई बैंक के अनुसार उसका कुल राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में 25% बढ़कर 67,181.70 करोड़ रुपये हो गया है। वित्तीय वर्ष 2023-23 की चौथी तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 53,922.75 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार बैंक का समेकित शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 18.4% बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक के अनुसार उसका कुल राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में 25% बढ़कर 67,181.70 करोड़ रुपये हो गया है। वित्तीय वर्ष 2023-23 की चौथी तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 53,922.75 करोड़ रुपये थी।चौथी तिमाही के नतीजों के बाद बैंक ने 10 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने का भी एलान किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने लाभांश देने का प्रस्ताव रखा है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को 724.35 करोड़ रुपये का मुनाफा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 724.35 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। एक साल पहले की अवधि में ऋणदाता के 802.62 करोड़ रुपये के लाभ से यह कम है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही में 8,219.21 करोड़ रुपये की ब्याज से होने वाली आमदनी की जानकारी दी है। यह एक साल पहले के 6,424.35 करोड़ रुपये की  तुलना में अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें