Tata Memorial Centre: आईसीआईसीआई बैंक की ओर से अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबलिटी फंड के तहत 7.5 लाख वर्ग फुट के संयुक्त क्षेत्र में फैली तीन नई इमारतों की स्थान के लिए यह राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र के नवी मुंबई, पंजाब में मुल्लांपुर और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित टीएमसी के केंद्रों को अत्याधुनिक मशीनों से लैस किया जाएगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने बीते शुक्रवार को टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) को 1200 करोड़ रुपये का योगदान देने की प्रतिबद्धता की घोषणा की है। टीएमसी देश भर में कैंसर उपचार और अनुसंधान केंद्र चलाने वाली एक प्रमुख संस्था है।
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक की ओर से अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबलिटी फंड के तहत 7.5 लाख वर्ग फुट के संयुक्त क्षेत्र में फैली तीन नई इमारतों की स्थान के लिए यह राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र के नवी मुंबई, पंजाब में मुल्लांपुर और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित टीएमसी के केंद्रों को अत्याधुनिक मशीनों से लैस किया जाएगा।