फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aviation: कनेक्टिविटी में वृद्धि से मजबूत हो रहा भारतीय विमानन बाजार; देश की जीडीपी में इतना है योगदान

Sun, 01 Jun 2025 11:07 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में एसोसिएशन के भारत, नेपाल और भूटान के कंट्री डायरेक्टर अमिताभ खोसला ने कहा, हम हवाईअड्डा बुनियादी ढांचे में भी उल्लेखनीय वृद्धि देख रहे हैं। यह एक अच्छी नींव प्रदान करता है। एक ऐसी नींव, जिस पर भारत आगे निर्माण करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात एसोसिएशन यानी आईएटीए का कहना है कि भारतीय विमानन बाजार कनेक्टिविटी, नेटवर्क और हवाईअड्डा बुनियादी ढांचे में वृद्धि के साथ मजबूत होकर उभर रहा है। देश में मजबूत एयरलाइनों के उभरने के कारण भारतीय विमानन बाजार में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में एसोसिएशन के भारत, नेपाल और भूटान के कंट्री डायरेक्टर अमिताभ खोसला ने कहा, हम हवाईअड्डा बुनियादी ढांचे में भी उल्लेखनीय वृद्धि देख रहे हैं। यह एक अच्छी नींव प्रदान करता है। एक ऐसी नींव, जिस पर भारत आगे निर्माण करेगा। देश की कुछ तेल कंपनियों के साथ हमारी चर्चा हुई है। इससे पता चला है कि हम 2026 तक भारत में सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं।

आईएटीए लगभग 350 एयरलाइनों का प्रतिनिधित्व करता है, जो वैश्विक हवाई यातायात का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। एसोसिएशन 42 वर्षों के बाद पहली बार भारत में अपनी वार्षिक आम बैठक भी आयोजित करेगा। भारत का विमानन उद्योग सीधे तौर पर 3,69,700 लोगों को रोजगार देता है और जीडीपी में 5.6 अरब डॉलर का योगदान देता है। कुल मिलाकर 77 लाख नौकरियां और 53.6 अरब डॉलर का योगदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें