Karnataka: एचडीसीसी की वेबसाइट से पता चलता है कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते और राज्य के पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना, जद (एस) विधायक सी एन बालकृष्ण और जद (एस) के पूर्व एमएलसी पटेल शिवराम सहकारी बैंक के निदेशकों में शामिल हैं।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ ही दिन बाद शनिवार को हासन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य में आदर्श आचार संहिता 29 मार्च को लागू हो गई थी जब चुनाव आयोग ने मतदान के तारीखों की घोषणा की थी।
विज्ञापन
एचडीसीसी की वेबसाइट से पता चलता है कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते और राज्य के पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना, जद (एस) विधायक सी एन बालकृष्ण और जद (एस) के पूर्व एमएलसी पटेल शिवराम सहकारी बैंक के निदेशकों में शामिल हैं।
सूत्रों ने कहा कि आयकर अधिकारी शुक्रवार से फाइलों की जांच कर रहे हैं और शनिवार को भी अपना अभियान जारी रखा। उन्होंने कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। सूत्रों ने बताया कि बैंक में पुलिस की तैनाती की गई थी और बैंक अधिकारियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी।