फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटरी नैपकिन्स जैसे हाइजीन उत्पादों के दाम सरकार करेगी नियंत्रित

Sun, 25 Aug 2019 01:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार बहुत जल्द हाइजीन उत्पादों की कीमत को नियंत्रित करेगी। इन उत्पादों में सैनिटरी नैपकिन्स, हैंड वॉश, कीटाणुनाशक और वयस्क डायपर्स शामिल हैं। जिन उत्पादों के दाम को कम करने की जरूरत है, सरकार उनकी एक सूची तैयार कर रही है। सरकार द्वारा मेडिकल उपकरण, डिस्पोजेबल और हाइजीन प्रॉडक्ट्स की अलग-अलग लिस्ट भी तैयार की जा रही है। 

सरकार ने कम किए थे दवाओं के दाम

बता दें कि हाल ही में सरकार ने कुछ जरूरी दवाओं के दाम कम किए थे। करीब 384 जरूरी दवाओं की कीमत को उसके मैक्सिमम रीटेल प्राइस पर कैप लगाकर नियंत्रित किया गया था। सरकार द्वारा 42 कैंसर दवाओं के लिए ट्रेड मार्जिन पर 30 फीसदी का कैप लगाया गया है। इस सूची के अतिरिक्त सभी दवाओं के लिए कंपनी को 10 फीसदी तक कीमत बढ़ाने की अनुमति है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आपके लिए बेहद लाभदायक है ये सरकारी योजना, हर माह मिलेगी 10,000 रुपये तक की पेंशन

दो महीनों में जारी हो सकती है सूची 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया है कि जरूरी हाइजीन प्रॉडक्ट्स की सूची बनाने का काम आखिरी चरण में है और अगले दो महीनों के अंदर यह सूची जारी हो सकती है।

सूची को दो भागों में बांटा गया 

  • प्राइमरी - प्राइमरी कैटिगरी में रखे गए प्रॉडक्ट्स की कीमत को नियंत्रित रखा गया है।
  • सेकंडरी - सेकंडरी प्रॉडक्ट्स के लिए सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि यह लोगों को उचित मूल्य पर मिल सके। 

नीति आयोग की कमिटी लेगी फैसला

बता दें कि सूची जारी होने के बाद यह फैसला लिया जाएगा कि ट्रेड मार्जिन पर कैप लगाया जाए या सीलिंग प्राइज पर सीमारेखा खींची जाए। यह फैसला नीति आयोग की कमिटी लेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें