हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2024 के मुताबिक, 29 उद्योगों से जुड़े 42 शहरों के 1,334 अमीरों की दौलत बढ़ी है। 205 की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 45 सूची से बाहर हो गए हैं।
देश के 134 शहरों के कुल 1,539 अमीरों की संयुक्त संपत्ति एक साल में 46 फीसदी बढ़कर 159 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। यह रकम न सिर्फ सऊदी अरब और स्विट्जरलैंड की संयुक्त अर्थव्यवस्था के आकार से बल्कि 310.48 लाख करोड़ रुपये की भारतीय जीडीपी के आधे से अधिक है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2024 के मुताबिक, 29 उद्योगों से जुड़े 42 शहरों के 1,334 अमीरों की दौलत बढ़ी है। 205 की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 45 सूची से बाहर हो गए हैं।
सूची में विनिर्माण क्षेत्र का दबदबा रहा है। इस क्षेत्र के 1,016 लोगों ने अमीरों की सूची में जगह बनाई है। इन्होंने इस साल अपनी संयुक्त संपत्ति में 28 लाख करोड़ रुपये जोड़े हैं।
विज्ञापन
मुंबई में सर्वाधिक धनाढ्य, दिल्ली नंबर-2
शहरों में 386 अमीरों के साथ मुंबई सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली में 217 धनाढ्य रहते हैं। हैदराबाद तीसरे, बंगलूरू चौथे और चेन्नई पांचवें स्थान पर है। गुरुग्राम 23 अमीरों के साथ सूची में 10वें स्थान पर है। नोएडा में 11 धनाढ्य रहते हैं। हालांकि, इनकी संख्या एक घट गई है।
अदाणी-अंबानी के अलावा शीर्ष-10 में ये भी
शिव नाडर: 3.14 लाख करोड़ रुपये
सायरस पूनावाला: 2.89 लाख करोड़ रुपये
दिलीप सांघवी: 2.49 लाख करोड़ रुपये
कुमार मंगलम बिरला: 2.35 लाख करोड़ रुपये
गोपीचंद हिंदुजा: 1.92 लाख करोड़ रुपये
राधाकिशन दमानी: 1.90 लाख करोड़ रुपये
अजीम प्रेमजी: 1.90 लाख करोड़ रुपये
नीरज बजाज: 1.62 लाख करोड़ रुपये
शीर्ष-100 में तीन नए चेहरे
टीवीएस मोटर्स के वेणु श्रीवासन 60,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में 36वें स्थान पर हैं। अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स की उमा देवी प्रसाद एंड फैमिली 34,300 करोड़ के साथ सूची में 77वें और एसआरएफ के अरुण भरत राम 32,600 करोड़ के साथ 81वें स्थान पर है।
महिलाओं का अपने दम पर परचम
नाम
संपत्ति
कंपनी
राधा वेम्बू
47,500
जोहो
फाल्गुनी नायर
32,200
नायका
जयश्री उल्लाल
32,100
अरिस्टा नेटवर्क्स
किरण मजूमदार शॉ
29,000
बायोकॉन
नेहा नारखेड़े
4,900
कनफ्लूएंट
जूही चावला
4,600
नाइट राइडर्स
इंदिरा नूई
3,900
पेप्सिको
नेहा बंसल
3,100
लेंसकार्ट
देविता राजकुमार
3,000
यूवी टेक्नोलॉजीज
कविता सुब्रमण्यन
2,700
अपस्टॉक्स
(संपत्ति : करोड़ रुपये में)
कैवल्य वोहरा सबसे युवा
जेप्टो के कैवल्य वोहरा (21 साल) अमीरों की सूची में सबसे युवा चेहरा हैं। उनकी संपत्ति 3,600 करोड़ रुपये है। जेप्टो के ही आदित पलिचा (22) 4,300 करोड़ रुपये के साथ दूसरे सबसे कम उम्र के अमीर हैं।