फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुरुन इंडिया सूची: अदाणी दूसरे सबसे बड़े दानदाता, शिव नादर पांचवें साल भी नंबर एक परोपकारी; कितनी रकम दान?

Sat, 21 Nov 2026 11:00 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारत के अमीरों में समाज के लिए दान देने का रुझान बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 11,554 करोड़ रुपये दान किए गए, जो पिछले साल से 11 फीसदी अधिक है। शिव नादर और परिवार 2,593 करोड़ रुपये के साथ लगातार पांचवें साल सबसे बड़े दानदाता बने। आखिर कौन हैं देश के शीर्ष 10 दानवीर? शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कितना पैसा दिया गया? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...
विज्ञापन
शिव नादर, अदाणी और अंबानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दौलतमंदों की संपत्ति बढ़ने के साथ समाज के लिए दान देने का रुझान भी बढ़ रहा है। देश के 10 सबसे अमीर लोगों में महज चार ही शीर्ष दानवीर हैं। इनमें शिव नादर, गौतम अडाणी, मुकेश अंबानी के साथ पूनावाला परिवार शामिल हैं। शिव नादर और उनका परिवार लगातार पांचवें साल 2,593 करोड़ रुपये के दान के साथ देश के सबसे बड़ा दानदाता बना हुआ है। एडेलगिव हुरुन इंडिया की ओर से जारी परोपकार सूची 2026 में महिला दानवीरों की संख्या में इजाफा हुआ है।

वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीयों ने कुल 11,554 करोड़ रुपये दान किए। यह बीते वित्त वर्ष के 10,380 करोड़ रुपये के मुकाबले 11 फीसदी अधिक है। इस बार सूची में शामिल दानदाताओं की संख्या भी बढ़कर 219 हो गई, जबकि एक साल पहले यह संख्या 192 थी। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

देश के शीर्ष 10 परोपकारी दानदाताओं की सूची

वित्त वर्ष 2026 में व्यक्तिगत और कंपनियों के फंड से किए गए दान का विवरण ( करोड़ रुपये में)

विज्ञापन

 

दानदाता

व्यक्तिगत दान (करोड़ रुपये में)

कंपनी का दान (करोड़ रुपये में)

शिव नादर और परिवार

2,408.0

185

गौतम अडाणी और परिवार

45.6

830.9

बजाज परिवार

632.4

आंकड़ा उपलब्ध नहीं

मुकेश अंबानी और परिवार

619.6

आंकड़ा उपलब्ध नहीं

नंदन नीलेकणि

369

11.0

कुमार मंगलम बिड़ला व परिवार

58.6

307.4

साइरस एस और अदार पूनावाला

169.2

166.8

सुधीर मेहता और समीर मेहता

197.3

136.5

रंजन पई और परिवार

214

5.0

रोहिणी नीलेकणि

210

5.0

सीएसआर के बचे हुए फंड में तेज वृद्धि

  • वित्त वर्ष 2025 की तुलना में वित्त वर्ष 2026 में खर्च नहीं की गई सीएसआर राशि में वृद्धि दर्ज की गई।
  • बिना खर्च की गई सीएसआर राशि: वित्त वर्ष 2025 में 1,920 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 2,290 करोड़ रुपये हो गई।

दान के लिए सबसे पसंदीदा क्षेत्र:

क्षेत्र

दान राशि (करोड़ रुपये में)

शिक्षा

4,188

स्वास्थ्य सेवा

1,768

कला, संस्कृति और विरासत

1,377

पर्यावरण एवं सतत विकास

813

शिक्षा परोपकारियों के लिए सबसे पसंदीदा क्षेत्र रहा। इसमें 4,188 करोड़ रुपये का दान दिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य सेवा और कला, संस्कृति एवं विरासत का स्थान रहा। भौगोलिक आधार पर मुंबई में सबसे अधिक 64 परोपकारी लोग हैं, जबकि कुल दान की राशि के मामले में नई दिल्ली 3,168 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर है। शीर्ष 10 दानदाताओं ने मिलकर 6,572 करोड़ रुपये का योगदान दिया। यह देश में हुए कुल दान का लगभग 57 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें