फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने लोन पर चाहिए अतिरिक्त पैसा?: काम आएगा टॉप-अप लोन, कम ब्याज और आसान EMI का उठा सकते हैं फायदा

Mon, 01 Jun 2026 04:47 AM IST
राकेश कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।

सार

अगर अचानक पैसों की जरूरत आ पड़े, तो नए कर्ज के चक्कर में पड़ने के बजाय अपने पुराने चल रहे लोन पर ही बैंक से एक्स्ट्रा पैसे लेना सबसे बेस्ट और सस्ता ऑप्शन है। कम कागजी कार्रवाई और कम ब्याज दर वाले इस लोन का इस्तेमाल घर की मरम्मत, पढ़ाई या मेडिकल इमरजेंसी के लिए किया जा सकता है। क्या है टॉप-अप लोन? जानिए...
 
विज्ञापन
टॉप-अप लोन ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बार होम लोन या कोई दूसरा बड़ा कर्ज लेने के बाद अचानक कुछ और पैसों की जरूरत पड़ जाती है। जैसे-मकान की मरम्मत करानी हो, बच्चों की पढ़ाई का खर्च आ गया हो, अचानक अस्पताल का बिल चुकाना हो या व्यापार का विस्तार करना हो। ऐसे समय में बिल्कुल नया कर्ज लेने के चक्कर में पड़ने के बजाय, आपका मौजूदा बैंक ही आपको एक विशेष सुविधा देता है, जिसे टॉप-अप लोन कहा जाता है।
विज्ञापन


क्या है टॉप-अप लोन और यह कैसे मिलता है?
यह कोई नया कर्ज नहीं है, बल्कि आपके पुराने चल रहे कर्ज के ऊपर मिलने वाली एक अतिरिक्त रकम है। चूंकि आप पहले से ही उस बैंक के ग्राहक हैं, इसलिए बैंक के पास आपके आय के दस्तावेज, पहचान पत्र और आपके कर्ज चुकाने का पुराना रिकॉर्ड मौजूद होता है। बैंक को नए सिरे से आपकी जांच नहीं करनी पड़ती, इसलिए यह पैसा बहुत जल्दी और कम कागजी कार्रवाई के साथ मिल जाता है।

अतिरिक्त सुविधा को देने से पहले बैंक सिर्फ तीन बातें देखता है- आपने पुराने कर्ज की सभी किस्तें समय पर चुकाई हों, आपकी आमदनी स्थिर हो और आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो। अगर कर्ज किसी मकान या जमीन के बदले लिया गया है, तो बैंक यह भी देखता है कि उस संपत्ति की बाजार में आज की कीमत कितनी है। यह अतिरिक्त रकम भी आपको हर महीने ईएमआई के रूप में ही वापस चुकानी होती है।
विज्ञापन


आम पर्सनल लोन के मुकाबले क्यों फायदेमंद
बिना कुछ गिरवी रखे मिलने वाले पर्सनल लोन की ब्याज दरें बहुत ज्यादा होती हैं। उसके मुकाबले यह अतिरिक्त कर्ज काफी सस्ता पड़ता है, जिससे आपकी जेब पर हर महीने ज्यादा बोझ नहीं पड़ता। अचानक पैसों की जरूरत हो, तो बैंक के चक्कर काटने, प्रोसेसिंग फीस देने और लंबी कागजी कार्रवाई से आप पूरी तरह बच जाते हैं। इसे चुकाने के लिए आपको अच्छा-खासा समय मिल जाता है, जो आपके पुराने कर्ज की बची हुई अवधि के बराबर हो सकता है।

यह भी पढ़ें: June Rule Change: 1 जून से क्या-क्या बदल गया? UPI, कार, टैक्स और सोलर पैनल से जुड़े पांच बड़े बदलाव

यह सुविधा कब लेनी चाहिए?
इसका इस्तेमाल बच्चों की उच्च शिक्षा, घर के सुधार या किसी पुराने महंगे कर्ज को एक बार में चुकता करने के लिए करना ही सही माना जाता है। अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में भी यह बड़ी राहत देता है। इसका उपयोग बिना सोचे-समझे महंगी गाड़ियां खरीदने, छुट्टियां मनाने या गैर-जरूरी शौक पूरे करने के लिए कभी न करें।

सलाह: आवेदन करने से पहले बैंक से इसकी प्रोसेसिंग फीस और कुल अवधि पर लगने वाले ब्याज की पूरी जानकारी लिखित में जरूर ले लें। कर्ज उतना ही लें जितनी सचमुच जरूरत हो।
विज्ञापन


डिस्क्लेमर: अपना पैसा में छपे विचार, राय और निवेश संबंधी सुझाव अलग-अलग विशेषज्ञों, ब्रोकर फर्मों या रिसर्च संस्थानों के हैं। इनसे अखबार या उसके प्रबंधन की सहमति जरूरी नहीं है। कृपया किसी भी तरह का निवेश फैसला लेने से पहले अपने पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इस जानकारी के आधार पर होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी अखबार या उसके प्रबंधन की नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें