फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Billionaires Wealth: दिवाली पर अदाणी और अंबानी की संपत्ति में कितने का इजाफा हुआ? मस्क को कितना नुकसान हुआ?

Wed, 26 Oct 2022 03:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Billionaires Wealth: दिवाली के दिन मुकेश अंबानी और अदाणी के अलावा भारतीय उद्याेगपतियों शिव नादर, अजीम प्रेमजी, राधाकृष्ण दमानी, लक्ष्मी मित्तल, दिलीप सांघवी और साइरस पूनावाला जैसे टॉप-10 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति भी बढ़ी है।
विज्ञापन
गौतम अदाणी-मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के दिन भारतीय शेयर में बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान तेजी दिखी थी। इस दिन अमेरिकी बाजार जो पूरे दिन खुले रहे थे वहां भी हरे निशान पर कारोबार हुआ। हालांकि इस हरियाली के बावजूद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला कंपनी के शेयर 1.49% तक टूटकर 211.25 डॉलर पर बंद हुए। इस गिरावट के कारण मस्क को करीब 2.02 अरब डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस दिन भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में इजाफा हुआ।  

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती के बावजूद एलन मस्क को 2.02 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी संपत्ति महज 202 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, जेफ बेजोस की संपत्ति में दिवाली के दिन 573 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है और यह 136 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बर्नार्ड अर्नाल्ट ने भी दिवाली के दिन 696 मिलियन डॉलर की कमाई की जिससे उनकी संपत्ति 136 अरब डॉलर हो गई।। भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी की संपत्ति में सोमवार को यानी दिवाली के दिन 428 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई। अदाणी 123 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं। 

दिवाली के दिन मुकेश अंबानी और अदाणी के अलावा भारतीय उद्याेगपतियों शिव नादर, अजीम प्रेमजी, राधाकृष्ण दमानी, लक्ष्मी मित्तल, दिलीप सांघवी और साइरस पूनावाला जैसे टॉप-10 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति भी बढ़ी है। मुकेश अंबानी की संपत्ति दिवाली के दिन 284 मिलियन डॉलर बढ़ी तो शिव नादर ने 87.5 मिलियन डॉलर कमाए। अजीम प्रेमजी ने 89 तो  राधाकृष्ण दमानी ने 67 मिलियन डॉलर से  अधिक की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें