बजट का नाम आते ही आम निवेशकों के मन में कई सवाल उठते हैं। कौन सा सेक्टर फायदे में रहेगा, किन शेयरों में तेजी आएगी और कहां जोखिम बढ़ सकता है। इस बार बजट को सिर्फ सुनने का नहीं, बल्कि उसे समझने का मौका दिया जा रहा है। बजट के जरिए सरकार की आर्थिक सोच साफ होती है और उसी से बाजार की दिशा तय होती है। ऐसे में बजट को सही तरीके से समझना निवेश के लिहाज से बेहद जरूरी हो जाता है।
वेबिनार सीरीज से मिलेगा आसान समाधान
बजट की इन बारीकियों को आम निवेशकों तक आसान भाषा में पहुंचाने के लिए अमर उजाला द बोनस एक विशेष वेबिनार सीरीज आयोजित कर रहा है। इस सीरीज में द बोनस के संपादक अंशुमान तिवारी, अर्थशास्त्री आलोक पौराणिक और शुभम शंखधर बताएंगे कि बजट देखकर बाजार की दिशा का अनुमान कैसे लगाया जाए। उनका फोकस रहेगा कि आम निवेशक बिना घबराए सही फैसले कैसे ले सकता है।
तीन वेबिनार से साफ हो जाएगी निवेश की पूरी तस्वीर
सीरीज का पहला वेबिनार 17 जनवरी को सुबह 11 बजे होगा, जिसमें बजट को सुनने और पढ़ने का सही तरीका बताया जाएगा। दूसरा वेबिनार 2 फरवरी को शाम 5 बजे आयोजित होगा, जहां बजट के बाद शेयर बाजार, सोना, बीमा, म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो की दिशा पर चर्चा होगी। तीसरा वेबिनार 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे होगा, जिसमें बजट घोषणाओं के पीछे की असली कहानी और उनके असर को समझाया जाएगा। इस तरह यह सीरीज निवेशकों को बजट से बाजार तक का पूरा सफर समझाने का प्रयास करेगी।