फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: शेयर कारोबार में निवेश का झांसा देकर 3.70 करोड़ रुपये की ठगी, नवी मुंबई से दो गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2024 10:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cyber Crime: साइबर प्रकोष्ठ के वरिष्ठ निरीक्षक गंजाम कदम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आरोपियों की पहचान होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले सलमान निज़ामुद्दीन खान (35) और प्रकाश करमसी भानुशाली (39) के रूप में हुई है तथा दोनों नवी मुंबई के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर लोगों से 3.70 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने के आरोप में एक होटल के वेटर समेत दो लोगों को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


साइबर प्रकोष्ठ के वरिष्ठ निरीक्षक गंजाम कदम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आरोपियों की पहचान होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले सलमान निज़ामुद्दीन खान (35) और प्रकाश करमसी भानुशाली (39) के रूप में हुई है तथा दोनों नवी मुंबई के रहने वाले हैं। उनके मुताबिक, वे धोखाधड़ी के अन्य मामले में भी शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि पुलिस ने आरोपियों द्वारा विभिन्न खातों में जमा की गई 46 लाख रुपये की अवैध रकम को बैंकों की मदद से जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी से 24 अप्रैल 2024 के बीच आरोपियों ने लोगों को आकर्षक मुनाफे का वादा करके शेयर कारोबार में निवेश करने का लालच दिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से 3.70 करोड़ रुपये की ठगी की।
विज्ञापन


वरिष्ठ निरीक्षक कदम ने बताया कि कुछ पीड़ितों द्वारा साइबर प्रकोष्ठ में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें