फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan Tenure: 20 वर्ष के लिए लिया गया होम लोन अब 24 वर्ष का हो गया, जानिए कैसे?

Thu, 06 Oct 2022 01:18 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Loan Tenure: मान लीजिए अगर किसी व्यक्ति ने वर्ष 2019 में 20 वर्ष की अवधि के लिए 6.7% की ब्याज दर पर लोन लिया था उसे तीन वर्षों तक सारे ईएमआई चुकाने के बावजूद और 21 वर्षों तक लोन चुकाना पड़ेगा।  

विज्ञापन
home loan- new - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्पना करिए आपने लोन 20 वर्षों के लिए लिया और जब चुकाने की बारी आई तो इसे 24 वर्षों तक चुकाना पड़े। वर्तमान में यह बात महज कल्पना मात्र की चीज नहीं है। यह सच हो गया है। होम लोन के ब्याज दरों में बढ़ोतरी से लंबी अवधि के लिए लोन लेने वालों को अब अतिरिक्त  दो-तीन वर्षों तक ईएमआई की राशि चुकानी पड़ेगी। ऐसे में उन्हें लोन लिए जाने के समय पर उसे चुकाने की जो समयसीमा तय की गई थी उससे अधिक समय तक लोन चुकानी पड़ेगी। पिछले पांच महीनों में होम लोन की दरों में तेजी से इजाफा हुआ है। इसकी ब्याज दरें 6.5% प्रतिशत से 8.25% पर पहुंच गया है। 

मान लीजिए अगर किसी व्यक्ति ने वर्ष 2019 में 20 वर्ष की अवधि के लिए 6.7% की ब्याज दर पर लोन लिया था उसे तीन वर्षों तक सारे ईएमआई चुकाने के बावजूद और 21 वर्षों तक लोन चुकाना पड़ेगा।  

रेपो रेट बढ़ने से होम लोन के ब्याज दरों और ईएमआई पर क्या असर पड़ा?

महीना   रेपो रेट           होम लोन ब्याज दर            ईएमआई 

अप्रैल      4                     6.7                                 7,574

मई        4.4                  7.1                                 7,813

जून        4.9                 7.6                                 8,117

अगस्त    5.4                8.1                                 8,427

सितंबर   4.9                 8.6                                 8,741

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें