फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hinduja Family Rift: हिंदुजा परिवार के आपसी सुलह पर संशय बरकरार, वकील बोले- मतभेद अब भी बरकरार

Tue, 25 Apr 2023 11:01 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hinduja Family Rift: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, हिंदुआ परिवार के चार भाइयों के पास लगभग 14 बिलियन डॉलर की सामूहिक संपत्ति है, अतीत में उन्होंने हमेशा एकजुटता के साथ कारोबार किया।  लेकिन आपस में मुकदमेबाजी की बात सामने आने के बाद परिवार के बीच गहरी दरार पड़ने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
हिंदुजा परिवार - फोटो : hinduja group
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति हिंदुजा परिवार के आंतरिक संघर्ष विराम पर लंदन की एक अदालत में उस समय संदेह के बादल छा गए जब संस्थापक श्रीचंद के वकीलों ने कहा कि गोपीचंद हिंदुजा और उनकी भतीजी के बीच विवाद बना हुआ है। बता दें कि हिंदुजा परिवार पिछले साल पूरे यूरोप में बड़े पैमाने पर मुकदमेबाजी समाप्त करने पर सहमत हो गया था, जिससे उस झगड़े पर विराम लग गया था जिससे ब्रिटिश-भारतीय के टूटने की अटकलें लगाईं जा रही थीं। सोमवार को हिंदुजा परिवार के आपसी कलह से जुड़े मामले में एक जज को बताया गया कि परिवार करीब 10 महीने बाद भी कारोबारी साम्राज्य के शासन और उत्तराधिकार योजना को लेकर उलझन में है।

हिंदुआ परिवार के पास लगभग 14 बिलियन डॉलर की सामूहिक संपत्ति

न्यायाधीश एंथनी हेडन ने कहा, 'उस समय इसे संधि के तौर पर पेश किया गया था और कहा गया था कि विवाद खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, तब लोग खुश थे। ऐसे में यह आश्चर्यजनक नहीं है कि अब फिर संधि पर आशंका जताई जा रही है।' ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, हिंदुआ परिवार के चार भाइयों के पास लगभग 14 बिलियन डॉलर की सामूहिक संपत्ति है, अतीत में उन्होंने हमेशा एकजुटता के साथ कारोबार किया।  लेकिन आपस में मुकदमेबाजी की बात सामने आने के बाद परिवार के बीच गहरी दरार पड़ने का खुलासा हुआ।

परिवार के सबसे बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा डिमेंशिया से पीड़ित

हिंदुजा ब्रदर्स में सबसे बड़े भाई एसपी यानी श्रीचंद परमानंद हिंदुजा 87 वर्ष के हो गए हैं और डिमेंशिया से पीड़ित हैं। अदालत को बताया गया कि एक समय परिवार का विवाद इतना गहरा हो गया था उन्हें राज्य की ओर से संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ गई थी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। यह झगड़ा 2014 में चार हिंदुजा भाइयों की ओर से हस्ताक्षरित एक समझौते पर केंद्रित है कि "सब कुछ हर किसी का है और कुछ भी किसी का नहीं है।" गोपीचंद (83) ने पहले दावा किया था कि भाइयों के हस्ताक्षर वाले पत्र में समूह के लिए उत्तराधिकार योजना को शामिल किया गया था, लेकिन जून में इसे प्रभावी ढंग से फाड़ने पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा गया था कि यह अब उनके बड़े भाई के खिलाफ कानूनी रूप से लागू करने योग्य नहीं है।

श्रीचंद के वकील निक्की सिंगला के अनुसार परिवार में व्यापक समझौते पर बातचीत जारी

श्रीचंद के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली वकील निक्की सिंगला के अनुसार, परिवार व्यापक समझौते पर बातचीत जारी रखे हुए है, लेकिन श्रीचंद की बेटी वीनू और गोपीचंद ने अभी तक इस विवाद को हल नहीं किया है कि 2014 के पत्र का क्या हुआ और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा। सिंगला ने सोमवार को कहा, "परिवार की कई संपत्ति अलग-अलग न्यायालयों के दायरे में आती हैं" और किसी भी प्रकार के बंटवारे के संबंध में पहले से कोई बातचीत नहीं की गई है। गोपीचंद और विनोद हिंदूजा की ओर से अब तक इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें