भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी के बाद देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडएफसी बैंक ने भी लोन पर ब्याज दरों को 50 बीपीएस तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है। बैंक की ओर से जारी एक एक बयान के मुताबिक ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी शनिवार (एक अक्तूबर) से लागू हो जाएगी।