फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HDFC Bank Q2 Results: एचडीएफसी बैंक की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित, मुनाफा 20% ज्यादा, एनआईआई 19% बढ़ा

Sat, 15 Oct 2022 04:56 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

HDFC Bank Q2 Results: बैंक के शुद्ध मुनाफे में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह सितंबर महीने में खत्म हुई तिमाही में 10,606 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 19 प्रतिशत बढ़कर 21,021 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
HDFC Bank - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचडीएफसी बैंक लिमिटेड की दूसरी तिमाही के नतीजे आ गए हैं। नतीजों के अनुसार बैंक के शुद्ध मुनाफे में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह सितंबर महीने में खत्म हुई तिमाही में 10,606 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक का नेट इंट्रेस्ट इनकम (NII) भी 19 प्रतिशत बढ़कर 21,021 करोड़ हो गया है। दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा और ब्याज से होने वाली शुद्ध आमदनी (NII) दोनों ही एनालिस्ट्स के अनुमानों से कम हैं।    

वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में बैंक का मुख्य शुद्ध ब्याज मार्जिन ज्यादातर सपाट रहते हुए बैंक की कुल संपत्ति का 4.1 प्रतिशत रहा। 

निजी क्षेत्र के ऋणदाता के लिए संपत्ति की गुणवत्ता में क्रमिक रूप से सुधार हुआ है। 30 सितंबर को सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात (जीएनपीए) 1.23 फीसदी रहा जो एक तिमाही पहले 1.28 फीसदी था। 30 सितंबर को शुद्ध एनपीए अनुपात 0.33 फीसदी रहा, यह एक तिमाही पहले 0.35 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें