निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक को प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम - केयर्स) के लिए संग्रह करने की अनुमति मिल गई है।
संकट की घड़ी में पीएम केयर्स का गठन
कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में कारोबार बंद हो चुके हैं। देश को प्रतिदिन आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो रहा है। इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स) का गठन किया है। इसके तहत कई दिग्गजों ने दिल खोल कर आर्थिक मदद करना शुरू कर दिया है।
एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंक के ग्राहक डेबिट, क्रेडिट कार्ड और अन्य डिजिटल बैंकिंग माध्यमों से घर से ही इस कोष के लिए योगदान कर सकते हैं। एचडीएफसी समूह ने भी इस कोष में 150 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।
नागरिक और संगठन वेबसाइट (
https://www.hdfcbank.com/personal/pay/donations) पर जा सकते हैं और निम्नलिखित विवरणों का उपयोग करके ‘पीएम केयर्स फंड’ में आर्थिक सहायता कर सकते हैं।
- खाते का नाम: PM CARES
- खाता संख्या: 59194700000000
- IFSC Code: HDFC0000011
- PMO PAN No: AAETP3993P
- शाखा का नाम: 0011, वसंत विहार, नई दिल्ली
आप UPI हैंडल pmcares@hdfcbank पर जाकर भी आर्थिक सहायता कर सकते हैं। इस कोष में दी जाने वाली राशि पर धारा 80 (जी) के तहत आयकर से छूट दी जाएगी।
नागरिक और संगठन वेबसाइट
pmindia.gov.in के जरिए भी निम्नलिखित विवरणों का उपयोग करके ‘पीएम केयर्स फंड’ में आर्थिक सहायता कर सकते हैं।
- खाते का नाम: PM CARES
- खाता संख्या: 2121PM20202
- IFSC Code: SBIN0000691
- Swift Code: SBININBB104
- बैंक और शाखा का नाम: भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मुख्य शाखा
- यूपीआई आईडी: pmcares@sbi
भुगतान के निम्नलिखित माध्यम वेबसाइट pmindia.gov.in पर उपलब्ध हैं-
- डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड
- इंटरनेट बैंकिंग
- यूपीआई (भीम, फोनपे, अमेजन पे, गूगल पे, पेटीएम, मोबिक्विक)
- आरटीजीएस/एनईएफटी