एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को कहा कि उसका निदेशक मंडल 19 जुलाई को होने वाली बैठक में बोनस शेयर और विशेष अंतरिम लाभांश जारी करने पर फैसला करेगा। इस घोषणा के बाद बीएसई पर बैंक के शेयर सुबह के कारोबार में 1.33 प्रतिशत बढ़कर 2,021.90 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गए।
एचडीएफसी बैंक ने 19 जुलाई को होने वाली बैठक में बोनस शेयर और विशेष अंतरिम लाभांश जारी करने का फैसला करेगा। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 23 जून को बैंक ने घोषणा की थी कि उसका बोर्ड चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय परिणामों पर विचार करने और उन्हें मंजूरी देने के लिए 19 जुलाई को बैठक करेगा।
बोनस शेयर और विशेष अंतरिम लाभांश क्या है?
बोनस शेयर का मतलब है, एक कंपनी द्वारा अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के दिए जाने वाले अतिरिक्त शेयर। इसे कंपनी अपने मुनाफे को शेयरधारकों के साथ बांटने के तरीके के रूप में इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन
विशेष अंतरिम लाभांश का मतलब है, कंपनी द्वारा अपने शेयरधारकों को वित्तीय वर्ष के दौरान, सामान्य लाभांश के अतिरिक्त, एक विशेष भुगतान करना। यह भुगतान आमतौर पर कंपनी के असाधारण लाभ या किसी विशेष घटना के कारण किया जाता है।
बीएसई पर शेयर उच्च स्तर पर पहुंचे
इस घोषणा के बाद बीएसई पर बैंक के शेयर सुबह के कारोबार में 1.33 प्रतिशत बढ़कर 2,021.90 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गए।
अग्रिम वृद्धि उद्योग के बराबर करने का लक्ष्य
बुधवार को एक नियामक फाइलिंग में, एचडीएफसी बैंक ने कहा कि उसका बोर्ड वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बैंक के इक्विटी शेयरों पर एक विशेष अंतरिम लाभांश की घोषणा के प्रस्तावों पर भी विचार करेगा। साथ ही बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन बोनस शेयर जारी करेगा। एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ शशिधर जगदीशन ने वित्त वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा था कि बैंक को विश्वास है कि चालू वित्त वर्ष में उसकी अग्रिम वृद्धि उद्योग के बराबर होगी और अगले वर्ष यह इससे आगे निकल जाएगी।
मार्च में शुद्ध लाभ में आई 10.7 प्रतिशत की वृद्धि
मार्च 2025 तक बैंक का शुद्ध लाभ 10.7 प्रतिशत बढ़कर 67,347.4 करोड़ रुपये हो गया और बैलेंस शीट 8 प्रतिशत बढ़कर 39.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई।