फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harsha Engineers IPO: बाजार में गिरावट के बावजूद इस कंपनी के शेयरों की बढ़िया लिस्टिंग, 36% प्रीमियम मिला

Mon, 26 Sep 2022 05:11 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Harsha Engineers IPO: एनएसई पर कंपनी के शेयर 330 रुपये के निर्गम मूल्य से 36.36 प्रतिशत ऊपर 450 रुपये पर खुला, जबकि बीएसई पर यह शुरुआती टिक 34.55 प्रतिशत ऊपर 444 रुपये पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
Harsha Engineers Market Listing - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल के शेयरों ने शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बावजूद 26 सितंबर को इश्यू प्राइस पर 36 फीसदी प्रीमियम के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की। स्टॉक में तेजी इसकी आईपीओ सदस्यता संख्या, मजबूत वित्तीय और मजबूत विकास संभावनाओं के कारण दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एनएसई पर कंपनी के शेयर 330 रुपये के निर्गम मूल्य से 36.36 प्रतिशत ऊपर 450 रुपये पर खुला, जबकि बीएसई पर यह शुरुआती टिक 34.55 प्रतिशत ऊपर 444 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

शुरुआती कारोबार में एनएसई पर 24.56 लाख शेयर और बीएसई पर 1.69 लाख शेयरों की ट्रेडिंग की गई। बता दें कि कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू के दौरान 314-330 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। 

पब्लिक इश्यू के दौरान क्वालिफाइड संथागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटे में आईपीओ को 178.26 गुना ओवर सब्सक्राइब कर लिया गया था। उसी तरह गैरसंस्थागत निवेशकों और खुदरा निवेशकों के लिए तय कोटे को भी क्रमशः 71.72 गुना और 17.63 गुना ओवर सब्सक्राइब किया गया। हर्षा इंजीनियरिंग के प्रोडक्ट सेगमेंट में एक आभासी एकाधिकार व्यापार मॉडल दिखने के कारण पब्लिक इश्यू के दौरान निवेशकों के बीच बढ़िया मांग दिखी। यही कारण उच्च प्रीमियम के साथा कंपनी के शेयरों की इक्विटी बाजार में लिस्टिंग को उचित ठहरा रहा है।

विज्ञापन


व्यापार जगत में अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में कंपनी का मूल्यांकन मूल्य बहुत बढ़िया है। इक्विटी मार्केट के जानकार हर्षा इंजीनियर्स की लिस्टिंग को बहुत सकारात्मक नजरिए से देख रहे हैं। वे यह भी सलाह दे रहे हैं कि जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट हुआ है उनके लिए प्रॉफिट बुकिंग का भी यह अच्छा मौका होगा।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें