फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कंपनी HAL के प्रबंधन, श्रमिकों के बीच हुआ वेतन समझौता

Wed, 11 Dec 2019 03:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बुधवार को कहा कि वेतन संरचना में सुधार के लिए कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच एक नया करार किया गया है। 

एक जनवरी 2017 से प्रभावी माना जाएगा समझौता 

बता दें कि यह समझौता एक जनवरी 2017 से प्रभावी माना जाएगा। इस संदर्भ में कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि प्रबंधन और कर्मचारियों ने समझौते पर 10 दिसंबर 2019 को हस्ताक्षर किए गए हैं।

ये थी श्रमिकों की मांग

इससे पहले कंपनी के श्रमिकों ने वेतन संरचना में सुधार की मांग को लेकर हड़ताल किया था। यह हड़ताल 14 से 22 अक्तूबर तक चली थी। श्रमिक अधिकारियों की तरह 15 फीसदी फिटमेंट लाभ और 35 फीसदी अनुलाभ की मांग कर रहे थे। वहीं दो दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद श्रमिक काम पर लौट आए हैं। लेकिन प्रबंधन और श्रम संगठनों के बीच बातचीत जारी थी।

प्रबंधन ने दिया था ये बयान

प्रबंधन ने पहले कहा था राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और सशस्त्र बलों को अपनी सेवाएं सुचारु रूप से देने में मदद करने के लिए यह जरूरी है कि कर्मचारी किसी भी तरह की अवैध हड़ताल न करें और प्रबंधन द्वारा किए गए वेतन संशोधन को मान लें। ट्रेड यूनियनें कर्मचारियों और प्रबंधकर्ताओं के लिए प्रस्तावित वेतन बढ़ोतरी में भेदभाव पर सवाल उठाए गए। यूनियन जनवरी 2017 से वेतन संशोधन की मांग कर रही थी।

विज्ञापन


एसआईपीआरआई की सूची में शामिल तीन भारतीय कंपनियों में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) 38वें, भारतीय आयुध कारखाना 56वें और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीईएल) 62वें स्थान पर है। शीर्ष 100 कंपनियों की बिक्री में भारत की तीन कंपनियों का हिस्सा 1.4 फीसदी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें