फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: दही, लस्सी, पनीर व शहद पर चुकानी होगी 5% जीएसटी, जानें आज से क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

Mon, 18 Jul 2022 10:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पैकेज्ड एवं लेबल युक्त दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस और मछली खरीदने पर 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा अस्पताल में 5,000 रुपये (गैर-आईसीयू) से अधिक किराये वाले कमरे पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा।
विज्ञापन
महंगाई - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आज से आपकी जेब और ढीली होने वाली है। अब आपको पैकेज्ड एवं लेबल वाले दही, पनीर, लस्सी और रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर आज से अधिक जीएसटी देना होगा। पिछले महीने हुई बैठक में जीएसटी परिषद ने विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी दरों में बदलाव किया है। 

विज्ञापन


इसके तहत अब दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस और मछली खरीदने पर 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा अन्य वस्तुओं के जीएसटी स्लैब में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन



जानें क्या हुआ महंगा?
 
महंगा         कितना (जीएसटी)         
दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस और मछली 5%
 
अस्पताल में 5,000 रुपये (गैर-आईसीयू) से अधिक किराये वाले कमरे      5%
होटल के 1,000 रुपये प्रति दिन से कम किराये वाले कमरे                    12%
टेट्रा पैक                                                                                       18%
प्रिंटिंग/राइटिंग या ड्रॉइंग इंक, एलईडी लाइट्स, एलईडी लैम्प     18%
मैप, एटलस और ग्लोब 12 %
ब्लेड, चाकू, पेंसिल शार्पनर, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, स्किमर्स  18 %
आटा चक्की, दाल मशीन 18 %
अनाज छंटाई मशीन, डेयरी मशीन, फल-कृषि उत्पाद छंटाई मशीन 18 %
मिट्टी से जुड़े उत्पाद  12%
चिट फंड सेवा       18%
पानी के पंप, साइकिल पंप, सर्किट बोर्ड 18 %
विज्ञापन

क्या हुआ सस्ता?
 
सस्ता   पहले (जीएसटी)           अब(जीएसटी)       
रोपवे के जरिये यात्रियों और सामान लेकर आना जाना  18% 5%
स्प्लिंट्स और अन्य फ्रैक्चर उपकरण  12%   5%
शरीर के कृत्र्मि अंग, बॉडी इंप्लाट्स, इंट्रा ओक्यूलर लेंस 12%    5%
ईंधन लागत वाला माल ढुलाई    18%     12%
डिफेंस फोर्सेज आयातित खास वस्तु         --           --        

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें